फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Allegations of substandard materials being used in the high mast project raise questions about the third-party investigation.

Chandigarh News: हाई मास्ट परियोजना में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, थर्ड पार्टी जांच पर उठे सवाल

Sat, 23 May 2026 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Allegations of substandard materials being used in the high mast project raise questions about the third-party investigation.
चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम की इलेक्ट्रिकल सब डिवीजन-3 के तहत सेक्टर-34, सेक्टर-35 स्लो कैरिज वे, नाइट फूड स्ट्रीट और सेक्टर-48 ओपन एयर थिएटर में लगाए गए हाई मास्ट और इलेक्ट्रिक पोल प्रोजेक्ट में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं। इस संबंध में 20 मई को सब डिविजनल इंजीनियर को शिकायत पत्र भेजकर साइट से सीधे सैंपल लेकर जांच कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि साइट पर लगाए गए डी डब्ल्यू सी पाइप निरीक्षण के दौरान एजेंसी के गोदाम में दिखाए गए पाइपों की तुलना में निम्न स्तर और सब-स्टैंडर्ड गुणवत्ता के हैं। बताया गया कि 20 अप्रैल को एजेंसी के गोदाम में निरीक्षण किया गया था और यह मान लिया गया था कि गोदाम में मौजूद समान लॉट नंबर वाले पाइप ही साइट पर लगाए जाएंगे। इसी आधार पर थर्ड पार्टी निरीक्षण के लिए सैंपल भी गोदाम से लिए गए थे।
विज्ञापन

हालांकि बाद में साइट पर लगे पाइप अलग और कम गुणवत्ता वाले पाए गए। शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि आगे की थर्ड पार्टी टेस्टिंग और निरीक्षण के लिए सैंपल सीधे उसी स्थान से लिए जाएं जहां सामग्री वास्तव में लगाई गई है, ताकि जांच निष्पक्ष और तकनीकी रूप से सही हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में यह भी कहा गया है कि हाई मास्ट, केबल और डी डब्ल्यू सी पाइप का थर्ड पार्टी निरीक्षण कार्य पूरा होने के करीब डेढ़ महीने बाद कराया गया। फैक्ट्री निरीक्षण रिपोर्ट में हाई मास्ट, डबल ड्रम विंच और मोटर के सीरियल या मॉडल नंबर दर्ज नहीं किए गए, जिससे साइट पर लगी सामग्री का मिलान मुश्किल हो गया है।

इसके अलावा टेंडर शर्तों के अनुसार परीक्षण आईआईटी, एसईआरसी या अन्य प्रतिष्ठित संस्थान से होना था, जबकि उपलब्ध रिपोर्ट निर्माता कंपनी बीपी प्रोडक्ट्स लिमिटेड की बताई गई है। 12.5 मीटर और 16 मीटर हाई मास्ट के लिए एक ही विंड टनल टेस्ट रिपोर्ट जमा करने पर भी आपत्ति जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed