फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Allegations of scam in the food and bed expense of 2100 players

Haryana News: 2100 खिलाड़ियों के भोजन-बिस्तर में घपले का आरोप, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने रिकार्ड कब्जे में लिया

Sun, 01 Jan 2023 04:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 Jan 2023 04:16 PM IST
सार

मनोज अग्रवाल ने बताया कि 15 से 18 दिसंबर तक आयोजित खेलो हरियाणा प्रतियोगिता के लिए 2100 बिस्तर भी लगाए जाने थे। इसकी निविदा आमंत्रित ही नहीं की गई। बिना निविदा बिस्तर का प्रबंध कैसे किया गया। इसमें भी धांधली हुई है।

विज्ञापन
Allegations of scam in the food and bed expense of 2100 players
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

खेलो हरियाणा प्रतियोगिता में 2100 खिलाड़ी को मिलने वाले भोजन और बिस्तर की व्यवस्था पर धांधली का आरोप लगा है। इसके बाद प्रतियोगिता से जुड़े दस्तावेजों को सीएम फ्लाइंग की टीम ने अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार अखबार में विज्ञापन 14 दिसंबर को छपवाया गया है और निविदा प्रस्तुत करने की तारीख 13 दिसंबर रखी गई है। हालांकि इस मामले में खेल विभाग के अधिकारी अपना पक्ष रखने से कतरा रहे हैं। 

विज्ञापन


दरसअल, इंडियन नेशनल लोक दल के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 15 से 18 दिसंबर तक आयोजित खेलो हरियाणा प्रतियोगिता में व्यवस्थाओं के लिए अखबारों में दिए निविदा पर सवाल उठाकर सीएम फ्लाइंग, गृह मंत्री, अनिल विज को शिकायत दी थी। इसके बाद सीएम फ्लाइंग की टीम मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन


क्या दी शिकायत  
मनोज अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि 14 दिसंबर को एक अखबार के पृष्ठ संख्या-5 पर जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी पंचकूला की तरफ से विज्ञापन छपवाया गया है। इसमें प्रदेश के अलग-अलग जिले से 2100 खिलाड़ियों और अधिकारियों को 15 से 18 दिसंबर दोपहर से रात्रि भोजन उपलब्ध कराए जाने के लिए 400 रुपये प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के हिसाब से निविदा आमंत्रित की गई थी। इसका समय 13 दिसंबर दोपहर दो बजे तय किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार अखबार में विज्ञापन 14 दिसंबर को छपवाया गया है और निविदा प्रस्तुत  करने की तारीख 13 दिसंबर रखी गई है। उनका आरोप है कि तीन दिन का 400 रुपये के हिसाब से 2100 लोगों का करीब 25 लाख 20 हजार रुपये का बिल बनेगा। इसलिए जानबूझकर विज्ञापन निविदा प्राप्ति की तारीख अगले दिन यानी 14 दिसंबर को छपवाया गया है, ताकि इसमें खेलकर सेटिंग की जा सके। 

बिस्तरों के लिए निविदा नहीं मांगी, खेल कर दिया  
मनोज अग्रवाल ने बताया कि 15 से 18 दिसंबर तक आयोजित खेलो हरियाणा प्रतियोगिता के लिए 2100 बिस्तर भी लगाए जाने थे। इसकी निविदा आमंत्रित ही नहीं की गई। बिना निविदा बिस्तर का प्रबंध कैसे किया गया। इसमें भी धांधली हुई है। मनोज अग्रवाल ने बताया कि 2100 बेडिंग के लिए 80 रुपये के हिसाब से प्रत्येक खिलाड़ी के लिए चार इंच का गद्दे, रजाई, तकिया का चार्ज किया गया है लेकिन ढाई इंच का गद्दा खिलाड़ियों को दिया गया है, जिसका मार्केट रेट किराए पर 60 रुपये है। यानी हर बिस्तर पर 20 रुपये की चपत लगाई गई है। यह भी जांच का विषय है। 
 

खेलो हरियाणा प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आने वाले 2100 खिलाड़ियों के भोजन और बिस्तर की व्यवस्थाओं से जुड़े धांधली पर शिकायत मिली थी। जिसके बाद रिकॉर्ड जब्त किया गया है, मामले की जांच चल रही है। - सुरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर, सीएम फ्लाइंग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed