फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Allegation of taking 1.55 lakh under the pretext of providing a job: Victim issued an ID card at PGI, then removed from duty.

Chandigarh News: पीजीआई में आई-कार्ड बनाकर ड्यूटी से हटाया, नौकरी के नाम पर 1.55 लाख लेने का आरोप

Tue, 27 Oct 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Allegation of taking 1.55 lakh under the pretext of providing a job: Victim issued an ID card at PGI, then removed from duty.
पीजीआई में आई-कार्ड बनाकर ड्यूटी से हटाया, नौकरी के नाम पर 1.55 लाख लेने का आरोप
विज्ञापन

बेटे को पक्की नौकरी दिलाने का दिया भरोसा, महिला सफाईकर्मी ने निदेशक से की शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पीजीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.55 लाख रुपये लेने का आरोप लगा है। नेहरू अस्पताल में तैनात महिला सफाईकर्मी जितनी देवी का आरोप है कि उनके बेटे सतीश को डाइटेटिक्स विभाग में पक्की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया गया। बेटे का रिलीवर ड्यूटी के लिए आई-कार्ड भी बनवाया गया। कुछ समय तक उसकी हाजिरी लगी और बैंक खाते में वेतन आया, लेकिन बाद में ड्यूटी बंद कर दी गई। महिला ने पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल को शिकायत देकर रकम वापस दिलाने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, महिला की पहचान किचन विभाग में बेरर कर्मचारी आशु उर्फ शाहिद बेनन से हुई थी। आरोप है कि उसने ग्रेविटी फैसिलिटी मैनेजमेंट सॉल्यूशंस के मैनेजर अनिल कुमार से जान-पहचान का हवाला देकर बेटे को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि 50 हजार रुपये पहली किस्त, 50 हजार आई-कार्ड बनवाने, 30 हजार ड्यूटी तय कराने और 20 हजार रुपये बाद में लिए गए। इसके अलावा पार्टी के नाम पर पांच हजार रुपये भी लिए गए। नियमित नौकरी या रकम वापस मांगने पर भी समाधान नहीं हुआ। महिला ने शिकायत की प्रतियां एसएसपी, संबंधित विभागाध्यक्ष और आउटसोर्सिंग कंपनी के उच्च प्रबंधन को भी भेजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी सामने आ चुका है मामला
पीजीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेने की शिकायत पहले भी सामने आ चुकी है। ग्रेविटी फैसिलिटी मैनेजमेंट सॉल्यूशंस के मैनेजर के अनुसार, पिछले मामले में संबंधित मैनेजर को निलंबित कर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि नई शिकायत की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed