फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   allegation of rape on Army man With friends

छुट्टी पर आए फौजी ने दो साथियों के साथ छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म

Thu, 13 Sep 2018 10:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी/नाहड़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी/नाहड़ (हरियाणा) Updated Thu, 13 Sep 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
allegation of rape on Army man With friends
सांकेतिक तस्वीर
छुट्टी में आए एक फौजी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है। यहां के नाहड़ क्षेत्र की एक छात्रा को छुट्टी पर आए फौजी ने दो साथियों के साथ कनीना क्षेत्र में अगवा कर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। छात्रा के पिता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला कनीना थाने भेज दिया है। कनीना पुलिस ने एफआईआर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोसली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने महिला थाना पुलिस को बताया कि उसकी बेटी रेलवे परीक्षा की कोचिंग लेने महेंद्रगढ़ जिले के कनीना कस्बे जाती है। बुधवार को वह जब कनीना स्टैंड पर बस से उतरी तो गांव के तीन युवकों ने जबरदस्ती उसे बाइक पर बैठा लिया। तीनों उसे पास के खेतों में ले गए और नशीला पदार्थ देकर उसकी बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


तीनों आरोपियों में एक फौजी भी है जो छुट्टी पर आया हुआ है। वारदात के बाद उसे बस स्टैंड पर छोड़कर भाग गए। पीड़ित छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला कनीना थाना ट्रांसफर कर दिया है। मामले के संबंध में कनीना थाना प्रभारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि जीरो एफआईआर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed