फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Virus, All religious programs on Ram navami postponed

कोरोनाः चंडीगढ़ में रामनवमी पर निकलने वाली रथ-पालकी यात्रा सहित सभी धार्मिक कार्यक्रम स्थगित

Mon, 16 Mar 2020 01:15 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो नीरज कुमार, चंडीगढ़
नीरज कुमार, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 16 Mar 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
Corona Virus, All religious programs on Ram navami postponed
सांकेतिक तस्वीर

56 भक्तों के घर जाना थी साईं बाबा की पालकी

रामनवमी के उपलक्ष्य में साईं बाबा की पालकी यात्रा 22 मार्च को सुबह 7.00 बजे निकाली जाने वाली थी। यह पालकी यात्रा चंडीगढ़ और मोहाली के 56 भक्तों के घर जानी थी। इस पालकी यात्रा के लिए 5 मार्च को साईं मंदिर में ड्रॉ निकाला गया था।

साईं बाबा की पालकी अपने घरों में बुलाने के लिए चंडीगढ़ और मोहाली के 545 भक्तों ने नाम दिया था। चंडीगढ़ से 500 और मोहाली से 45 भक्तों ने अपने नाम दिए थे। ड्रॉ के बाद चंडीगढ़ में 39 भक्तों और मोहाली में 17 भक्तों के घरों में बाबा की पालकी जानी थी। अब इसे रद्द कर दिया गया है।

रथयात्रा और धर्म सम्मेलन रद्द
सेक्टर 20 के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के प्रवक्ता जेपी गुप्ता ने बताया कि रामनवमी पर मठ में आयोजित होने वाला 50वां धर्म सम्मेलन और रामनवमी उत्सव कोरोना के कारण रद्द कर दिया गया है। यह कार्यक्रम 27 मार्च से 3 अप्रैल तक चलना था। 29 मार्च से 2 अप्रैल तक धर्म सम्मेलन होना था। 3 अप्रैल को भव्य रथयात्रा का आयोजन होना था। इस रथयात्रा में देश-विदेश से कई संत महात्माओं को आना था। इस संबंध में सभी संबंधित लोगों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed