{"_id":"68f3ffca1b0748427f001e2d","slug":"all-preparations-underway-for-a-clean-and-safe-diwali-with-the-health-department-on-high-alert-chandigarh-news-c-16-pkl1049-849047-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: स्वच्छ और सुरक्षित दिवाली की मुकम्मल तैयारी, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: स्वच्छ और सुरक्षित दिवाली की मुकम्मल तैयारी, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिवाली के त्योहारी उल्लास को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। जीएमएसएच-16 सहित मनीमाजरा, सेक्टर-22 और सेक्टर-45 के सिविल अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं सतर्क मोड पर रहेंगी। पटाखों से जलने, आंखों की चोट या सांस की तकलीफ जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जीएमएसएच-16 में विशेष रूप से 8 बेड आपातकालीन मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, दिवाली के दिन नेत्र रोग विशेषज्ञ, सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ और एनेस्थीसिया की टीमें चौबीसों घंटे मुस्तैद रहेंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इलाज शुरू हो सके। सभी अस्पतालों में जरूरी दवाइयां, बर्न ड्रेसिंग सामग्री और ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। पटाखों या जलने से होने वाली चोटों के लिए प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ भी तैनात रहेगा। स्वास्थ्य विभाग ने शहरवासियों से अपील की है कि वे त्योहार का आनंद सावधानी से लें। किसी भी स्वास्थ्य आपातकाल में घबराने के बजाय तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचें या हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।
आपातकाल में इन नंबरों पर करें कॉल
स्वास्थ्य विभाग की हेल्पलाइन: 0172-2752043, 0172-2752042, 0172-2752032, 0172-2782457