फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   all parties on SYL will meet to The President and the Prime Minister

एसवाईएल मुद्दे पर सभी दल करेंगे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात

Sat, 19 Nov 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 19 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
all parties on SYL will meet to The President and the Prime Minister
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ PM मोदी - फोटो : ANI

सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर मामले में सर्वोच्च न्यायालय सोमवार को सुनवाई करेगा। हाल ही में प्रदेश की सर्वदलीय बैठक में देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात का प्रस्ताव पास होने के बाद इस संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र भेजे गए हैं। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति की ओर से सभी दलों को आमंत्रित किए जाने पर सभी दल उनसे मुलाकात करेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक सवाल के जवाब में ये बातें कहीं। पंजाब में एसवाईएल को भरने के संबंध में पूछे गए प्रश्र के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार का कार्य पहले भी किया जा चुका है। इस बारे में सर्वोच्च न्यायालय ने पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को रिसीवर नियुक्त किया था। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने माना कि पंजाब में चुनाव नजदीक होने की वजह से एसवाईएल का मुद्दा चर्चाओं में है। सर्वोच्च न्यायालय का फैसला हरियाणा के हक में आया है। हरियाणा के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में इस लिहाज से सभी जरूरी तैयारियां की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आंशिक वेतन नकद देने पर किया जा रहा है विचार: मुख्यमंत्री

all parties on SYL will meet to The President and the Prime Minister
सीएम बादल

500 व 1000 रुपये के नोट का प्रचलन बंद होने के मद्देनजर कर्मचारियों को आंशिक वेतन वेतन देने पर विचार किया जा रहा है। 

नवंबर माह के वेतन का कुछ हिस्सा नकद देने पर विचार किया जा रहा है, जिसपर फैसला जल्द लिया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी।

 सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा ने मुख्यमंत्री से नोटबंदी के मद्देनजर प्रदेश के 2.5 लाख कर्मियों के अलावा पेंशनर्स को नकद वेतन और पेंशन भुगतान की मांग की थी। केन्द्र सरकार की ओर से कर्मचारियों को नकद भुगतान संबंधी निर्देश दिए जाने के बाद अब प्रदेश सरकार भी आंशिक वेतन के नकद भुगतान पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed