{"_id":"5dc726198ebc3e5b4a30babb","slug":"all-money-not-spent-on-community-centre-first-makes-road-chandigarh-news-pkl3563700142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद किरण खेर की सलाह- बजट का पैसा कम्यूनिटी सेंटर में मत लगा देना, पहले सड़कें बनाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद किरण खेर की सलाह- बजट का पैसा कम्यूनिटी सेंटर में मत लगा देना, पहले सड़कें बनाना
Sun, 10 Nov 2019 12:51 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
सांसद किरण खेर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद किरण खेर शनिवार को सेक्टर-34 स्थित गुरुद्वारे के सामने मैदान में नगर निगम की ओर से आयोजित गुरुनानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव वर्ष का शुभारंभ करने पहुंचीं। यहां सांसद ने प्रशासन से मिले अतिरिक्त बजट की चर्चा करते हुए पार्षदों से कहा कि पूरा रुपया कम्यूनिटी सेंटर में मत लगा देना। शहर की सड़कों की हालत काफी खराब है, पहले सड़कों की मरम्मत कराना है। उसके बाद अन्य किसी काम का एस्टीमेट बनाना।
कार्यक्रम परिसर में पहुंचकर सांसद किरण खेर ने सभी को संबोधित किया। संबोधन के दौरान पार्षदों की तरफ देखते हुए सांसद किरण खेर बोलीं कि मायूस होकर क्यों बैठे हो अब तो फंड मिल गया खुश हो जाओ। उसके बाद सभी पार्षद सांसद के पास पहुंचे। जहां बातचीत के दौरान सांसद ने पार्षदों से कहा कि अतिरिक्त बजट तो मिल गया है, लेकिन कम्यूनिटी सेंटरों को सुधारने में सारा पैसा मत खर्च कर देना।
मेयर राजेश कालिया और कमिश्नर केके यादव से कहा कि शहर की सड़कों की हालत काफी खराब है, सबसे पहले सड़कें सुधारनीं हैं। इस मौके पर आयोजकों की ओर से आगंतुकों को गुरुनानक देव के 550वें प्रकोशोत्सव पर्व का स्मृति चिह्न भेंट किया गया। ज्ञात हो कि मेयर राजेश कालिया और कमिश्नर केके यादव के नेतृत्व में सभी पार्षद शुक्रवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन
जहां प्रशासक ने निगम को तत्काल 50 करोड़ रुपये और 50 करोड़ के विकास कार्यों का एस्टीमेट बनाकर देने को कहा था। साथ ही वाटर स्टोरेज केलिए 38 करोड़ और 14 करोड़ रुपये कजौली वाटर वर्क्स के लिए दिए थे। इसके अलावा प्रशासक ने भी नगर निगम में शामिल 13 गांव का एस्टीमेट बनाने को कहा है। जिससे कि वहां के विकास कार्य भी शुरू किए जा सकें।
नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने बताया कि सड़कों के लिए पूरा एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। मार्च 2020 तक के लिए निगम को 120 करोड़ रुपये सड़कों के लिए चाहिये, लेकिन फिलहाल 31 मार्च 2019 तक के कार्यों का ही बजट तैयार किया गया है। सोमवार से सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए बजट काफी मिल गया है। निगम का प्रयास रहेगा कि बेहतर गुणवत्ता की सड़कें बनाई जाएं।