{"_id":"57e3fb6e4f1c1bb770a83178","slug":"all-indian-football-tournament-under-17-started-in-chandigarh-inaugrated-by-mp-kirron-kher","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में अंडर 17 फुटबाल टूर्नामेंट, सांसद किरण खेर ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में अंडर 17 फुटबाल टूर्नामेंट, सांसद किरण खेर ने किया शुभारंभ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 22 Sep 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में शुरू हुआ ऑल इंडिया अंडर 17 फुटबाल टूर्नामेंट
- फोटो : अमर उजाला
बादलों की लुका छिपी के बीच वीरवार सुबह 14वें एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंजर कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट अंडर-17 की शुरुआत हुई। स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट चंडीगढ़ की ओर से फुटबॉल स्टेडियम सेक्टर-17 और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-42 में टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन वीरवार को टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी सेक्टर-17 में हुई।
मुख्य मेहमान सांसद किरण खेर ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के आला अफसर और कोच भी मौजूद रहे। इस टूर्नामेंट में देश के फुटबॉल क्लबों की टीमें शिरकत कर रही हैं। टूर्नामेंट के पहले मैच में महिलपुर फुटबॉल अकादमी ने बाइचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल नई दिल्ली की टीम को 3-0 से हरा दिया। मैच के 9वें मिनट में भूपिंदर ने गोल कर स्कोर 1-0 किया।
इसके बाद खेल के46वें मिनट में एक बार फिर से महिलपुर के अमनदीप ने बेहतर खेल दिखाते हुए शानदार गोल कर अपनी टीम को 2-0 की लीड दिलाई। मैच के 58वें मिनट में अमृतपाल ने गोल कर अपनी टीम को 3-0 से जीत दिला दी। वहीं, दिन में खेले गए दूसरे मैच में मिनर्वा फुटबॉल अकादमी ने डीएस नाडिया फुटबॉल क्लब कोलकाता को एक तरफा मैच में 16-00 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
विजेता टीम से एमडी शाहजहां ने हैट्रिक जमाते हुए 5 गोल किए। नोंगडंबा ने हैट्रिक लगाते हुए 5 गोल दागे। अर्जुन ने 2, जैक्सन ने 1, मोइरन ने 1 और अमरजीत ने 1 गोल दागा।
ओवरएज पाए गए खिलाड़ी
एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंजर कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल होने वाली टीमों का मेडिकल कराया गया। इसके बाद कई खिलाड़ी ओवरएज पाए। इनमें प्राइड स्पोर्ट्स दिल्ली के राहुल यादव, अजय, अभिषेक शाह, डीएस नाडिया कोलकाला के सौरीश गोस्वामी, मिनर्वा अकादमी के रोबर्ट, महिलपुर अकादमी के बीकेरशील, बाइचुंग भूटिया स्कूल केसैयद मर्टिन रजत पाल, गुजरात फुटबॉल अकादमी के चेतन, नवीं मुंबई फुटबॉल अकादमी के स्मिथ, यंगस्टरर्स क्लब चंडीगढ़ केपरनीत सिंह, सोनू निगम और दलविंदर शामिल हैं।