फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All government vaccination centers closed for 18-44

18-44 के लिए सभी सरकारी टीकाकरण केंद्र बंद

Tue, 08 Jun 2021 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
All government vaccination centers closed for 18-44
चंडीगढ़। शहर में 18 से 45 साल के लोगों के लिए मुफ्त वैक्सीन खत्म हो चुकी है। अब अगले कुछ दिन तक इस वर्ग के लोगों को अगर वैक्सीन लगवानी है तो उन्हें 900 रुपये खर्च करने होंगे। यूटी प्रशासन ने सभी सरकारी टीकाकरण केंद्रों को अगले कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया है। कोविन पोर्टल पर भी अब रजिस्ट्रेशन नहीं हो रही है।
विज्ञापन

युवाओं के लिए वैक्सीन की नई खेप तीन से चार दिन के बाद आने की उम्मीद है, ऐसे में तब तक शहर में टीकाकरण बंद रहेगा। चंडीगढ़ में 18 से 45 साल के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान 14 मई से शुरू हुआ था। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए शहर में करीब आठ टीकाकरण केंद्र बनाए थे। टीके की कमी की वजह से युवाओं को बीते कई दिनों से मुफ्त टीके के स्लॉट नहीं मिल रहे थे। इसके बाद अब मंगलवार से केंद्रों को ही बंद कर दिया गया है। हालांकि, निजी अस्पतालों के पास टीके के कई स्लॉट मौजूद है। कोई रास्ता नहीं होने की वजह से शहरवासियों को मजबूरन 900 रुपये देकर अगले कुछ दिनों तक टीका लगवाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. अमनदीप कंग का कहना है कि प्रशासन से निर्देश मिलने के बाद युवाओं के टीकाकरण अभियान को फिलहाल के लिए बंद किया गया है। हालांकि, शिक्षकों आदि को टीका लगाया जाता रहेगा। इस मुद्दे पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव अरुण कुमार गुप्ता का कहना है कि शहर को युवाओं के लिए 36000 वैक्सीन की खुराक मिलनी थी, लेकिन अभी तक नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि प्रशासन को उम्मीद है कि 10 जून तक अतिरिक्त खुराक मिल जाएगी।
विज्ञापन

शुरू से ही 18 साल से अधिक के लिए रहा है टीके का संकट
केंद्र ने एक मई से 18-45 वर्ष के लोगों को टीका लगाने की छूट दी थी, लेकिन प्रशासन ने करीब दो हफ्ते बाद इस श्रेणी में लोगों को टीका लगाना शुरू किया था। कई बार रोजाना लगाए जाने वाली खुराक की संख्या को बदला गया। शुरू में सिर्फ एक हजार लोगों को रोजाना टीका लगाया गया। इसके बाद केंद्र से 32210 वैक्सीन मिली तो प्रशासन ने रोजाना की क्षमता को पहले 1400 और फिर 1800 कर दिया। इसके कुछ ही दिन बाद केंद्र ने 33 हजार अतिरिक्त वैक्सीन भेज दी। जिसके बाद यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने एलान किया कि शहर में रोजाना 18 से 45 वर्ष के 4000 लोगों को टीका लगाया जाएगा। हालांकि, इसके बाद वैक्सीन नहीं मिली और धीरे-धीरे संख्या को कम कर दिया गया और अब केंद्रों को ही बंद कर दिया गया है। शहर में टीका लगवाने के लिए युवाओं में भी काफी जोश है, इसलिए अगले दिन का स्लॉट खुलते ही चंद मिनटों में सभी स्लॉट फुल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद अगली रणनीति क्या, आज बैठक में होगा फैसला
प्रधानमंत्री की सभी को मुफ्त वैक्सीन देने की घोषणा के बाद प्रशासन की अगली रणनीति क्या होगी, इस पर मंगलवार को प्रशासन की तरफ से फैसला लिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि 18 वर्ष से ऊपर की आयु के देश के सभी नागरिकों को वैक्सीन मुफ्त लगेगी। केंद्र सरकार इसके लिए मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराएगी। कोविन पोर्टल पर चंडीगढ़ में 25 जून तक 900 रुपये में वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज के लिए पंजीकरण हो रहा है। अब तक जिन लोगों ने पैसे देकर वैक्सीन लगवाई है और चंडीगढ़ में वैक्सीन नहीं होने की स्थिति में जो लोग पैसे देने को मजबूर हैं, क्या उनके पैसे वापस किए जाएंगे। प्रशासन के अधिकारियों के पास भी अभी इस सवाल का जवाब नहीं है। इस पर प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि केंद्र की तरफ से विस्तृत आदेश आने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह से साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed