{"_id":"9636883fa7c2355e536c3360fc2d1486","slug":"all-flights-from-chandigarh-now-reschedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइट पकड़ने जा रहे हैं तो इसे जरूर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाइट पकड़ने जा रहे हैं तो इसे जरूर पढ़ें
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 30 Nov 2013 08:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरफोर्स के नॉटम के कारण चंडीगढ़ से जाने वाली फ्लाइट्स एक दिसंबर को रिशेड्यूल की गई हैं।
विज्ञापन
एक दिसंबर को सुबह सात बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक ही फ्लाइट ऑपरेट की जाएंगी। इस दौरान जेट एयरवेज, जेट कनेक्ट, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और गो एयर के साथ इंडिगो की फ्लाइटें आपरेट की जाएंगी। अन्य दिन फ्लाइटों का शेड्यूल पूर्ववत रहेगा।
जेट एयरवेज ने शाम को 5:40 बजे बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट को रिशेड्यूल करके सुबह 12:10 पर कर दिया है। जेट ने दो फ्लाइट कैंसल कर दी हैं।
वहीं, गो एयर की सुबह की फ्लाइट ही ऑपरेट होगी। शाम की फ्लाइट यहां से ऑपरेट नहीं की जाएगी। इंडिगो और स्पाइस जेट की फ्लाइटें भी कैंसल की जाएंगी।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट के निर्देशक कैप्टन एचएस तूर ने कहा कि जिन यात्रियों ने अपनी बुकिंग एक दिसंबर की करवाई है वो अपनी एयरलाइंस से संपर्क कर लें।
कुछ एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में सूचना मैसेजिंग के जरिये यात्रियों को दे दी है। कई यात्रियों को दो दिसंबर के लिए फ्लाइट पर ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जेट एयरवेज-शाम 5:25 बजे चंडीगढ़-नई दिल्ली-भोपाल फ्लाइट रद्द
जेट एयरवेज-शाम 6:10 बजे चंडीगढ़-जयपुर-अहमदाबाद फ्लाइट रद्द
जेट एयरवेज-शाम 5:40 बजे चंडीगढ़-दिल्ली-बेंगलुरू फ्लाइट दोपहर 12:10 बजे
स्पाइस जेट- मुंबई-चंडीगढ़-श्रीनगर फ्लाइट चंडीगढ़-मुंबई के बीच चलेगी। यह फ्लाइट शाम 4:15 की बजाए दोपहर 12:40 बजे मुंबई जाएगी
स्पाइस जेट- शाम 7:20 बजे नई दिल्ली-चंडीगढ़-नई दिल्ली फ्लाइट रद्द
गो एयर- शाम 7:00 बजे चंडीगढ़- मुंबई फ्लाइट रद्द