फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All eyes on Punjab, will bring revolution in the country: Prashant Bhushan

पंजाब लाएगा देश में क्रांति, इस समय पूरे देश की नजर है : प्रशांत भूषण

Sun, 11 Oct 2020 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
All eyes on Punjab, will bring revolution in the country: Prashant Bhushan
चंडीगढ़। सीनियर एडवोकेट व सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने कहा कि पंजाब से देश में नई क्रांति की शुरुआत हो चुकी है। पंजाब ने हमेशा अन्याय की लड़ाई में अहम रोल निभाया है। लोगों को अधिकार दिलाने के लिए पंजाब, पंजाबियत और सिखों ने अगुवाई की है। दो हफ्ते से ज्यादा वक्त से किसान कृषि कानून के खिलाफ सड़कों पर हैं और सरकार उनकी सुध नहीं ले रही, लेकिन उनकी लड़ाई बेकार नहीं जाएगी। इस समय पूरे देश की नजरें पंजाब पर टिकी हैं। जागदा पंजाब की ओर से भारत में लोकतंत्र का संकट विषय पर चंडीगढ़ के किसान भवन में आयोजित गोष्ठी में प्रशांत भूषण शनिवार को हिस्सा लेने आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को इमरजेंसी में इतना नुकसान नहीं हुआ था, जितना बीते छह साल में हुआ है। सरकार के खिलाफ जो आलोचना करता है, उसकी हत्या हो जाती है या उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है। देश में हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाई जा रही है। लोगों को डराया जा रहा है और सरकार कहती है कि सब-कुछ ठीक है।
विज्ञापन

चीन की सेना ने देश में घुसकर जमीन कब्जा कर लिया है। नोटबंदी से अर्थव्यवस्था नीचे आ गई। लॉकडाउन से 10 करोड़ लोगों की नौकरी चली गई। फिर भी सरकार कहती है कि देश में सब ठीक चल रहा है। न्याय दिलाने वाली संस्था पर सरकार ने कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली दंगों पर हो रही गिरफ्तारी पर भी उन्होंने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि दंगों की आड़ में नागरिक संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिन लोगों ने गोली मारने की बात कही थी, उन पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई। यहां तक कि उनसे पूछताछ भी नहीं की गई। धरना-प्रदर्शन तो लोगों का मौलिक अधिकार है। देश के मीडिया प्रतिष्ठानों पर भी सरकार ने कब्जा कर रखा है।

पिछले चार महीने से असल मुद्दों की बजाय मीडिया रिया चक्रवर्ती के पीछे पड़ी है। विरोधियों को दबाने के लिए सरकार ने सभी स्वतंत्र एजेंसियों को अपने कब्जे में ले लिया है। चुनाव आयोग भी सरकार के नियंत्रण में काम कर रहा है। प्रत्याशियों के चुनाव खर्च की सीमा तो तय कर दी, लेकिन राजनीतिक पार्टियों को चंदा देने वाले कारपोरेट कंपनी की खर्च सीमा हटा दी गई। यह पता भी नहीं किया जा सकता कि किस पार्टी ने कितना चंदा दिया है। इस बीच एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस समय मोदी का विकल्प राहुल गांधी है। राहुल गांधी झूठ नहीं बोलता है। इस मौके पर संस्था के प्रो. मंजीत सिंह, प्रो. सुखदेव सिंह सिरसा व डॉ. अजयपाल बराड़ सहित कई एडवोकेट व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed