फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   all dance on O Lagdi Lahore di hai

ओ.. लगदी लाहौर दी... गाने पर गुरु रंधावा ने सबको झुमाया

Sun, 10 Nov 2019 02:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
all dance on O Lagdi Lahore di hai
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे पेकफेस्ट में शनिवार की रात खास रही। पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने अपने गानों से सबको झुमा दिया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। ओ लग दिल होर दिया, जिस हिसाब ना हसदी आ... गाना जैसे ही गाया तो स्टूडेंट्स डांस की लय में कूद पड़े। गाना जैसे ही खत्म हुआ तो विद्यार्थियों ने तालियां भी खूब बजाईं। इससे पूरा आसमां गूंज उठा, जो भी पेक के आसपास से गुजरा, वह भी गुरु रंधावा के गानों को सुने बगैर नहीं जा सका।
विज्ञापन

पेकफेस्ट में स्टार नाइट रात आठ बजे से शुरू हुई। जैसे ही पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा मंच पर आए तो स्टूडेंट्स ने उनका स्वागत किया। उसके बाद शुरू हो गई गानों की महफिल। एक से बढ़कर एक गाने प्रस्तुत किए। हाई रेटेड गबरू..., लग दी पंजाबन, लग दी पटोला, सूट-सूट कर दा...गाने पर विद्यार्थी झूम उठे। इसके अलावा इशारे तेरे कंगने दे, जदो निकले बनके पटोला, मुंडिया नी जान पर बने... आदि गानों पर खूब डांस किया। विद्यार्थियों ने गुरु रंधावा के गानों पर जमकर डांस किया।
विज्ञापन

भीड़ उमड़ी, कुछ छात्र भिड़े
मंच के पास कई विद्यार्थी जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें रोका गया। उनके पास कार्यक्रम का पास भी नहीं था। इसे लेकर वह भिड़ गए। हंगामा हुआ, लेकिन कुछ देर में शांत हो गया। गाने की आवाज में कोई सुन भी नहीं पाया। भीड़ में एक-दो छात्रों के गुट भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर हुए कार्यक्रम, विजेताओं को सम्मानित किया
पेकफेस्ट के दूसरे दिन सांस्कृतिक व तकनीकी कार्यक्रम हुए। टॉकिंग लाइब्रेरी आकर्षण का केंद्र रहा। सुबह हैकाथॉन कार्यक्रम हुआ। ओवरनाइट अल्टीमेट कोडिंग शो डाउन ने पहला स्थान पाया। विजेताओं को 22 हजार के पुरस्कार दिए गए। आईआईटी बॉम्बे के सहयोग से टेकोफेस्ट, रोबो कप और कोजमो क्लेंक का आयोजन किया गया। कोड-इन-लेस, मैकिनिस्ट, मैस्मराइज और हार्डवेयर हैकाथॉन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पेकफेस्ट के पहले दिन की प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किए गए। इसमें स्ट्रीट प्ले में डीएवी, गिलिटेरिटी में एसडी कॉलेज चमका। ग्रोवज में थापर अव्वल आए। भंगड़ा में पेक अव्वल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed