नया खतरा: हरियाणा में डेल्टा प्लस वेरिएंट रोगी के सभी संपर्कों की तलाश तेज, फरीदाबाद में मिला था पहला केस
फरीदाबाद में डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला मामला मिला है। इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। इसे आगे बढ़ने से रोकने को कदम उठाए जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद जिले में हरियाणा का पहला डेल्टा प्लस वेरिएंट केस मिला है। इसके बाद सरकार सतर्क हो गई है। रोगी के सभी संपर्कों को तलाशा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रोगी के संपर्क में आए सभी लोगों की तलाश कर पहले उनकी जांच फिर जीनोम सिक्वेंसिंग कराने के निर्देश दिए हैं।
Govt is prepared. Regarding the first case (of Delta Plus variant) reported in Faridabad, we have given orders that 100% of the contacts of the person be tested and genome sequencing be done: Haryana Health Minister Anil Vij#COVID19 pic.twitter.com/NofA4UKId2
— ANI (@ANI) June 26, 2021विज्ञापन
विज ने बताया कि फरीदाबाद में डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला मामला मिला है। इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। इसे आगे बढ़ने से रोकने को कदम उठा रहे हैं। सिविल सर्जन फरीदाबाद व स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि रोगी के संपर्क में आए सभी लोगों को तलाशा जाए और उनका टेस्ट कराएं। अन्य जिलों में भी सिविल सर्जन को सतर्क रहने को कहा गया है। चूंकि, कोरोना की दूसरी लहर का खतरा पूरी तरह टला नहीं है। डेल्टा प्लस वेरिएंट के केस सामने आना चिंता का विषय है।
कोरोना के 140 नए केस, 18 की मौत
शुक्रवार को हरियाणा में कोरोना के 140 नए केस मिले, जबकि 18 मरीजों की मौत हुई। प्रदेश के किसी भी जिले में 20 से अधिक नए केस नहीं मिले हैं, जबकि ठीक होने वालों की संख्या अधिक है। इस समय एक्टिव केस घटकर 1927 रह गए हैं। एक दिन की पॉजिटिविटी दर की बात करें तो 0.50 रह गई है और रिकवरी दर बढ़कर 98.53 प्रतिशत हो गई है।
वहीं, कोरोना से सबसे अधिक हिसार में 3 की मौत दर्ज की गई। जींद, करनाल, पानीपत व भिवानी 2-2, गुरुग्राम, यमुनानगर, सिरसा, झज्जर, पलवल, कैथल व नूंह में 1-1 मरीज की मौत हुई। अब तक कोरोना से कुल 9315 मरीजों की मौत हो चुकी है।
83 लाख से अधिक का हुआ टीकाकरण
प्रदेश में शुक्रवार तक 8305690 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। शुक्रवार को 108008 ने पहली और 32400 ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। मेगा ड्राइव के दौरान जहां एक ही दिन में लाखों लोगों का टीकाकरण किया गया था, इसके बाद इंजेक्शन देने में कमी आ गई थी। शक्रवार को 1.32 लाख से अधिक का टीकाकरण किया गया।