फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Alka Lamba will appear before Ropar police today

पंजाब: आज रोपड़ पुलिस के सामने पेश होंगी अलका लांबा, राजा वड़िंग और बाजवा जाएंगे साथ, हाईकोर्ट की शरण में विश्वास

Wed, 27 Apr 2022 12:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Apr 2022 12:07 AM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए कुमार विश्वास ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

विज्ञापन
Alka Lamba will appear before Ropar police today
कांग्रेस नेता अलका लांबा - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस नेता अलका लांबा बुधवार सुबह 10 बजे रोपड़ पुलिस के समक्ष पेश होने जाएंगी। उनके साथ पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा व अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहेंगे। राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस लांबा के साथ पूरी एकजुटता से खड़ी है, जिन पर रोपड़ पुलिस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोलने के लिए मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने खुलासा किया कि अलका लांबा मंगलवार को ही पंजाब पहुंच गई थीं, क्योंकि उन्हें रोपड़ पुलिस ने मंगलवार को पेश होने के लिए समन किया था। राजा वड़िंग ने आगे कहा कि जाहिर तौर पर यह सुनिश्चित करने के लिए कि रोपड़ में लांबा की उपस्थिति से उनका समर्पण का साधन प्रभावित हो सकता है, आम आदमी पार्टी सरकार ने समन को एक दिन के लिए स्थगित करने का फैसला किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह रोपड़ पुलिस है, जिसने समन स्थगित किया, जबकि लांबा अपना मामला पेश करने के लिए पहले ही पंजाब पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन


कुमार विश्वास पहुंचे हाईकोर्ट
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए कुमार विश्वास ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। कुमार विश्वास ने याचिका में बताया कि उनके खिलाफ 12 अप्रैल को रोपड़ में एफआईआर दर्ज की गई थी। यह एफआईआर न सिर्फ कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन कर दर्ज की गई है बल्कि यह राजनीतिक रंजिश का नतीजा है। इस एफआईआर को अपने विरोधियों से प्रतिशोध लेने का जरिया बनाया गया है। इन दलीलों के साथ ही एफआईआर को रद्द करने की कुमार विश्वास ने हाईकोर्ट से मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed