{"_id":"6f4b2720d705261b0590e1af259b8574","slug":"alert-in-haryana-due-to-dengue-terror-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में अलर्ट, रोज मिल रहे डेंगू के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में अलर्ट, रोज मिल रहे डेंगू के मरीज
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 16 Sep 2015 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और सभी मेडिकल कॉलेजों को अलर्ट कर दिया गया है। सोमवार शाम तक प्रदेश में डेंगू के 1399 संभावित मरीज अस्पतालों में दाखिल किए गए। अब तक 490 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रदेश में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग इसकी पुष्टि नहीं कर रहा। हालत यह है कि निजी अस्पतालों के डेंगू वार्ड मरीजों से खचाखच भरे हैं। सरकारी चिकित्सालयों में ऐसे हाल ही लोगों को उन पर भरोसा ही नहीं है कि यहां उनका समुचित इलाज हो जाएगा।
विज्ञापन
मंगलवार को जारी बयान में स्वास्थ्य मंत्री विज ने कहा कि सभी जिलों में डेंगू की जांच के लिए मशीनें स्थापित कर और जिलों की जरूरत को देखते हुए नई जांच मशीनें खरीदने के भी निर्देश दिए गए हैं। इससे अस्पतालों में आने वाले सभी मरीजों की न केवल जांच समय पर होगी, बल्कि तुरंत उपचार भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
(इनमें से अधिकांश मौतें निजी चिकित्सालयों में हुई हैं)
सोनीपत-----12
पानीपत------5
करनाल------4
झज्जर-------3
अंबाला------2
नारनौल-----1
सिरसा------1
गुड़गांव-----1