फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Alert in border districts of Punjab after Air Strike in Pok

एयर स्ट्राइकः पंजाब के सरहदी जिलों में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री आज करेंगे सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा

Wed, 27 Feb 2019 09:21 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 27 Feb 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
Alert in  border districts of Punjab after Air Strike in Pok
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : ANI

पुलवामा हमले के जवाब में मंगलवार को भारतीय वायु सेना की एयर स्ट्राइक के बाद पंजाब ने अपने सीमावर्ती छह जिलों फिरोजपुर, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट और फाजिल्का में हाई अलर्ट कर दिया है। ताजा स्थिति के मद्देनजर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। इसमें उन्होंने सीमावर्ती जिलों के डिप्टी कमिश्नर और पुलिस प्रमुखों को नागरिकों के जान-माल की हिफाजत करने के लिए पुख्ता कदम उठाने के लिए कहा है।

विज्ञापन


बैठक के बाद सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री बुधवार को खुद पठानकोट से फिरोजपुर तक सड़क मार्ग से दौरा करेंगे। मीटिंग में यह बात भी सामने आई कि फिलहाल किसी तरह का कोई खतरा नहीं है और सीमावर्ती इलाकों के निवासियों को वहां से न हटाने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन

Alert in  border districts of Punjab after Air Strike in Pok
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo

मुख्यमंत्री ने अपने निजी सचिव सुरेश कुमार, मुख्य सचिव करन अवतार सिंह, गृह सचिव एनएस कलसी, डीजीपी दिनकर गुप्ता और डीजीपी इंटेलिजेंस वीके भावरा समेत पुलिस और सिविल प्रशासन के सीनियर अधिकारियों के साथ मौजूदा स्थिति के सभी पक्षों पर विचार किया। 

बैठक में उपस्थित मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने बताया कि कैप्टन ने अधिकारियों को स्थिति पर करीब से नजर रखने और सुरक्षा-चौकसी में किसी भी तरह ढील न बरतने के निर्देश दिए। 

 कैप्टन ने राजनाथ से की बात 
इसके अलावा राज्य सरकार केंद्रीय गृह और रक्षा मंत्रालयों के साथ संपर्क में है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भी बातचीत की। 

भारतीय वायुसेना ने बड़ा मोर्चा मारा है। वायु सेना ने पाकिस्तान और इसकी शरण वाले आतंकवादियों को संदेश दिया है कि वे यह न सोचे कि पुलवामा जैसे दहशती हमले के बाद वे भाग कर निकल जाएंगे। इस कार्रवाई के लिए मैं वायुसेना के जवानों की पुरजोर हिमायत करता हूं।  - कैप्टन अमरिंदर सिंह का ट्वीट 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed