फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   alas: sister deals bihar's younger girl, save

बहन कर रही थी बिहार की किशोरी का सौदा, बचाया

Fri, 03 Jul 2015 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला,सोनीपत Updated Fri, 03 Jul 2015 11:24 AM IST
विज्ञापन
alas: sister deals bihar's younger girl, save

सीजेएम हर्षाली चौधरी की तत्परता व जिला लीगल प्रोटेक्शन आफिसर की कार्रवाई से एक नाबालिग लड़की बिकने से बच गई। बिहार की रहने वाली लड़की को छापामार टीम ने कुंडली के नजदीक सन साइन सिटी के पास पतला गांव से उसे बरामद कर लिया।

विज्ञापन


किशोरी को देर रात जिला चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के सामने पेश कर उसे राई के बालग्राम आश्रम में भेजा गया है। साथ में पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लीगल प्रोटेक्शन आफिसर रेखा शर्मा ने बताया कि दोपहर सीजेएम हर्षाली चौधरी को सूचना मिली कि एक 15 वर्षीय लड़की घर में काम करने आती है, जो बिहार के मधुबनी की रहने वाली और पतला में अपनी बहन व जीजा के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका कहना है कि उसकी बहन उसे बेचना चाहती है। सीजेएम ने तुरंत लीगल आफिसर को मामले में कार्रवाई की हिदायत दी। टीम ने सीटीएम सुधांशु गौतम से बात की।

इसके बाद शाम को गांव में छापा मारकर लड़की को बरामद कर लिया। लड़की ने उन्हें अपनी आप बीती बताई है। लीगल अधिकारी रेखा ने बताया कि लड़की को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने ले जाया जाएगा,जिसके बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed