फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akali leader Bikram Singh Majithia's Press conference in Chandigarh

पुलिस कार्रवाई से हुआ साबित, जेलमंत्री सुखजिंदर रंधावा की गैंगस्टरों से मिलीभगत: अकाली दल

Wed, 04 Mar 2020 01:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Mar 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Akali leader Bikram Singh Majithia's Press conference in Chandigarh
बिक्रम सिंह मजीठिया - फोटो : अमर उजाला

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के विधायक दल ने आरोप लगाया है कि पुलिस द्वारा दो आपराधिक मामलों में की गई कार्रवाई में जेलमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की गैंगस्टरों के साथ मिलीभगत साबित हो चुकी है, जिसे राज्य के डीजीपी ने भी माना है। विधायक दल ने मांग की है कि मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए और मंत्री-गैंगस्टर गठजोड़ की स्वतंत्र जांच कराई जाए।

विज्ञापन


विधानसभा में मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दो पुलिस केसों के बारे जानकारी देते हुए बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि डीजीपी दिनकर गुप्ता ने सोमवार को घोषणा की थी कि अकाली सरपंच बाबा गुरदीप सिंह का कत्ल एक राजनीतिक दुश्मनी के कारण गैंगस्टर हरमन भूल्लर द्वारा किया गया था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भूल्लर गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से जुड़ा था, जिसे सुखजिंदर रंधावा द्वारा लगातार संरक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरमन की माता को जेलमंत्री द्वारा बाबा गुरदीप सिंह के खिलाफ पार्टी उम्मीदवार बनाया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा गैंगस्टरों को प्रोत्साहित करके राजनीतिक मुख्य धारा में लाना इस बात का सबूत है कि वह एक दूसरे से मिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवानपुरिया से जुड़े दूसरे केस के बारे में मजीठिया ने कहा कि पंजाब पुलिस ने हाल ही में अकाली दल की इस दलील की पुष्टि की है कि एनआरआई गुरविंदर बैंस पर भगवानपुरिया गैंग द्वारा हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि हमने इस संबधी कुछ महीने पहले डीजीपी के पास एक शिकायत दी थी। विभिन्न कबड्डी फेडरेशनों ने भी शिकायतें की थी कि भगवानपुरिया गैंग कबड्डी खिलाड़ियों को धमका रहा था और उन्होंने जेलमंत्री के दो खास आदमियों कंवल और मनजोत को इसीलिए जिम्मेदार ठहराया था।


इसके बारे में उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई, पर फायरिंग संबधी दर्ज की एफआईआर में कंवल व मनजोत का नाम लिखा है। मजीठिया ने कहा कि पुलिस के अनुसार दोषी शाहबाज सिंह उर्फ सोनी ने बयान दिया है कि उसने जग्गू भगवानपुरिया और बिनी गुजर के कहने पर कंवल व मनजोत के आदेश न मानने के लिए एनआरआई पर हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed