फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akali Dal Statements Against Congress and Dera Sacha Sauda

अकालियों का आरोप- कांग्रेस ने डेरा से मिलकर रची साजिश, इसलिए दी सच्चा सौदा को क्लीन चिट

Wed, 15 Jul 2020 09:51 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 15 Jul 2020 09:51 AM IST
सार

  • वरिष्ठ नेता बोले, कांग्रेस सरकार डेरे के साथ मिलीभगत कर रही
  • कांग्रेस ने बेअदबी के केस को कमजोर करने की भी कोशिश की

विज्ञापन
Akali Dal Statements Against Congress and Dera Sacha Sauda
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अकालियों ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने डेरे को क्लीन चिट देने के एवज में विधानसभा चुनाव 2022 में डेरा वोटों को अपने हक में करके अकाली दल को हराने की साजिश रची है।
विज्ञापन


मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अकाली नेताओं बलविंदर सिंह भूंदड़, प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल और सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि कांग्रेस सरकार डेरे के साथ मिलीभगत करके बेअदबी के केस को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने पहले डेरा सच्चा सौदा को डराया तथा अब इसको अकाली दल के खिलाफ अपने राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन


हालांकि ऐसा करके कांग्रेस केवल डेरे के साथ अपनी मित्रता को ही उजागर कर रही है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के बेअदबी के मामले पर कांग्रेस पार्टी को धोखेबाज कहते हुए शिअद नेताओं ने कहा कि कांग्रेस-डेरे की साजिश बेनकाब हो रही है। बेअदबी मामले के मुख्य आरोपी को न्यायिक हिरासत में मार दिया गया, क्योंकि कांग्रेस सरकार नहीं चाहती थी कि सच्चाई सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिअद के खिलाफ भावनाएं भड़काने की कोशिश की थी

बहिबलकलां पुलिस फायरिंग के मामले में प्रमुख गवाह के परिवार ने कांग्रेस के एक मंत्री और फरीदकोट के कांग्रेस विधायक को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सभी तथ्य अब कांग्रेस पार्टी की तरफ इशारा कर रहे हैं। इससे साफ जाहिर है कि वह इन सबके लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरी साजिश को सुलझा लिया जाएगा और लोगों के सामने सच आ जाएगा।

वरिष्ठ नेता महेशइंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही थी। 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान अकाली दल ने कभी भी डेरे का समर्थन नहीं लिया था। उन्होंने यह भी बताया कि डेरा प्रमुख की बेटी के पिता कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष थे।

वरिष्ठ नेता तथा सांसद बलविंदर सिंह भूंदड़ ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ और डेरा समर्थक वीरपाल कौर द्वारा मिलकर प्रेस कांफ्रेंस की गई। उन्होने कहा कि जाखड़ ने शिअद के खिलाफ झूठा तथा गलत प्रचार शुरू करके अपनी सरकार की असफलताओं पर पर्दा डालने का प्रयास किया।

प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि साढ़े तीन साल पहले कांग्रेस ने झूठ दोष लगाकर शिअद के खिलाफ भावनाएं भड़काने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed