सुखबीर बादल पहुंचे अमृतसर: अकाली प्रधान ने की एग्जिट पोल पर रोक की मांग, सीएम चन्नी पर भी साधा निशाना
सुखबीर बादल ने चुनाव आयोग से ओपिनियन और एग्जिट पोल पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ओपिनियन और एग्जिट पोल घोटाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने अपनी पत्नी सांसद हरसिमरत कौर बादल के साथ बुधवार को अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। इस दौरान सुखबीर ने ओपिनियन और एग्जिट पोल पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ओपिनियन और एग्जिट पोल अब एक ऐसा घोटाला हैं जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को विफल करने के लिए सरकारी धन की थैलियों के माध्यम से चुनावी कदाचार के समान है। एग्जिट पोल सट्टा और टीवी चैनलों के बीच अनैतिक मिलीभगत दिखाते हैं। मैं चुनाव आयोग से आग्रह करता हूं कि वह धनबल से लोकतंत्र के इस तोड़फोड़ को रोकने के लिए कदम उठाए।
उन्होंने दावा किया कि पंजाब में अकाली दल और बसपा का गठबंधन सरकार बनाएगा। हम शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में सुधारेंगे। हमारे पास पंजाब को विश्व स्तरीय सामाजिक और भौतिक बुनियादी ढांचे और मानव संसाधन विकास के युग में ले जाने का एक दृष्टिकोण है। पंजाबी स्वच्छ, संवेदनशील और दूरदर्शी शासन के हकदार हैं।
इस दौरान सुखबीर बादल ने सीएम चन्नी के बकरी दुहने के वायरल वीडियो पर निशाना साधा और कहा कि वे अपनी नौटंकी बंद कर बतौर सीएम अपने आखिरी कुछ घंटों में काम पर ध्यान दें। बादल ने कहा कि हमारे विद्यार्थी यूक्रेन से बड़ी मुश्किलों का सामना कर लौट रहे हैं, लेकिन उन्हें रिसीव करने के लिए किसी अधिकारी को नियुक्त नहीं किया गया।