{"_id":"5cb04969bdec2214323f4db1","slug":"akali-bjp-leaders-protest-infront-of-damaged-buses-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी मौसम में यहां नेता उतार रहे कबाड़ बसों की आरती, जानें आखिर क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी मौसम में यहां नेता उतार रहे कबाड़ बसों की आरती, जानें आखिर क्या है मामला
Fri, 12 Apr 2019 01:49 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 12 Apr 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते अकाली-बीजेपी नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग एक दशक से ताजपुर रोड पर खड़ी कबाड़ हो चुकी सिटी बसों को शिअद-भाजपा नेताओं ने आरती और फूल माला पहनाकर कांग्रेस को घेरा। 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान सांसद रवनीत बिट्टू ने भी कबाड़ बसों को धोकर शिअद भाजपा को घेरा था। उस समय सांसद बिट्टू ने कहा था कि उनकी सरकार आने पर इन बसों को ठीक कर आम जनता के लिए चलाया जाएगा।
विज्ञापन
शिअद जिला प्रधान रणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि सांसद बिट्टू ने अपने पांच साल के कार्यकाल में शहर के विकास में कोई योगदान नहीं दिया बल्कि झूठे दावे वाले होर्डिंग शहर में लगाकर पब्लिक को गुमराह कर रहे हैं। उनका सवाल यही है कि सांसद बनने से पहले उन्होंने इन्हीं सिटी बसों को धोकर अपना विरोध जताया था, अब कांग्रेस को सत्ता में आए दो साल से ज्यादा हो चुके हैं।
विज्ञापन
अब कबाड़ बसों की तरफ उनका ध्यान क्यों नहीं गया। इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान जतिंदर मित्तल, रजनीश धीमान, पूर्व मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया, बीबी सुरिंदर कौर दयाल, शिअद यूथ नेता गुरदीप गोशा और हरभजन सिंह डंग सहित कई नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन