फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ajay wins the 1000 meter rowing race

अजय ने 1000 मीटर रोइंग रेस में मारी बाजी

Sun, 21 Mar 2021 02:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Ajay wins the 1000 meter rowing race
चंडीगढ़। सुखना लेक पर शनिवार से दो दिवसीय चंडीगढ़ स्टेट रोइंग चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। उद्घाटन डीएसपी (ट्रैफिक) पलक गोयल ने किया। पहले दिन खेेले गए रोचक मुकाबलाें के बाद रोइंग खिलाड़ियाें ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सीनियर पुरुष वर्ग 1000 मीटर रेस में अजय ने 4.10.266 अंक लेकर पहला, सौरव ने 4.13.554 अंक लेकर दूसरा स्थान और प्रद्युमन ने 4.46.560 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में सिंगल स्कल इवेंट में मोनालिसा ने 5.20.584 अंक लेकर पहला, गुरबानी ने 5.55.218 अंक लेकर दूसरा और पूनम ने 6.07.152 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में कॉक्सलेस 4 रेस में ममता, प्रियादर्शनी, रंजना, अमृतपा 4.43.638 अंक लेकर विजेता बनी। अलीशा, रेनू, राधा, पूजा 4.49.137 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के डबल स्कल इवेंट में अर्जुन और दीपांशु 4.02.227 अंक लेकर पहले और गुरदीप व विशाल 4.06.025 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे। कॉक्सलेस पेयर केइवेंट में सीएस साहू और तरसेम सिंह 4.03.506 अंक लेकर पहले, सुखदीप और गुलशन की जोड़ी 4.09.81 अंक लेकर दूसरी स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed