{"_id":"5720d12a4f1c1bd844a914f2","slug":"aita-national-ranking-championship-parampun-and-priyancal-in-semifinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आएटा नेशनल रैंकिंग चैंपियनशिप: परमपुण और प्रियंकल सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आएटा नेशनल रैंकिंग चैंपियनशिप: परमपुण और प्रियंकल सेमीफाइनल में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 27 Apr 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मैच खेलतीं प्रिंकल और उर्मी
- फोटो : amar ujala
परमपुण और प्रियंकल सिंह समेत कई अन्य खिलाड़ी आएटा नेशनल रैंकिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे। एक लाख की इनामी राशि वाले टूर्नामेंट के मैच चंडीगढ़ क्लब के टेनिस कोर्ट में खेले जा रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैचों में परमपुण ने अभिषेक को 6-4, 6-1 से हराया। अन्य मैचों में मोहम्मद फहाद ने मोहित भारद्वाज को 6-0, 6-1 से, ध्रुव ने पार्थ अग्रवाल को 5-7, 6-2, 6-3 से, भावेश ने मोहम्मद फरयाज को 4-6, 7-5, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
वहीं वुमन सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल मैचों में प्रियंकल सिंह ने अंकिता को 6-1, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं अन्य मैचों में निदा कमल ने हर्शिता चुग को 6-2, 6-1 से, उमी पांडे ने हरसिमरन कौर को 6-4, 4-6, 6-4 से, ललिता ने सीरत कौर पन्नू को 6-3, 6-3 से हराया।
विज्ञापन