फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Airports Authority of India has created a parking policy for all airports

एयरपोर्ट पर पार्किंग की नई नीति, ये लोग होंगे साथ तो नहीं लगेगा पैसा, नई व्यवस्था देगी फायदा

Tue, 18 Jun 2019 06:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Jun 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
Airports Authority of India has created a parking policy for all airports
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने देश के सभी एयरपोर्ट के लिए एक पार्किंग नीति तैयार की है। इस नीति के तहत यात्रियों के साथ आने वाले परिजनों, मित्रों और रिश्तेदारों से कोई भी वाहन पार्किंग शुल्क नहीं वसूला जाएगा। साथ ही देश के सभी हवाई अड्डों में वाहनों के पार्किंग शुल्क और समय सीमा को तर्कसंगत किया जा रहा है। इस बात की जानकारी नागरिक उड़्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने दी।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर जारी संदेश में पुरी ने कहा कि कुछ हवाई अड्डों में इस पार्किंग नीति को लागू किया गया है। जल्दी ही अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी इस नीति को लागू कर दिया जाएगा। इसके लिए जुलाई के पहले सप्ताह में टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। सितंबर 2019 को यह नीति अमृतसर हवाई अड्डे में भी लागू कर दी जाएगी।

विज्ञापन

Airports Authority of India has created a parking policy for all airports
हरदीप सिंह पुरी - फोटो : File Photo

पुरी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान गुरुनगरी वासियों ने उन्हें अवगत करवाया था कि हवाई अड्डे में निजी वाहनों से अपनों को छोड़ने और ले जाने वाले परिजनों के लिए निर्धारित पांच से 15 मिनट के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। चुनाव प्रचार के दौरान हरदीप पुरी ने अमृतसर विजन दस्तावेज जारी किया था। 

इसमें उन्होंने दावा किया था कि इसके आधार पर वह गुरुनगरी के लोगों की सेवा करेंगे। चुनाव में हारने के बावजूद पुरी ने बीते तीन दिन में गुरुनगरी वासियों को अमृतसर-टोरंटो वाया दिल्ली की एक सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही पुरी ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और तख्त श्री पटना साहिब के बीच सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed