फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Airfare from Chandigarh to Delhi reaches Rs 20 thousand in a week

Chandigarh News: सप्ताह में 20 हजार तक पहुंचा चंडीगढ़ से दिल्ली का हवाई किराया

Fri, 16 Feb 2024 04:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Airfare from Chandigarh to Delhi reaches Rs 20 thousand in a week
चंडीगढ़। किसान आंदोलन के चलते सड़क मार्ग और हाईवे बंद होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। लोगों को दिल्ली जाने के लिए मजबूरन महंगी हवाई यात्रा करनी पड़ रही है। खास यह है कि पिछले एक सप्ताह में कुछेक एयरलाइंस का चंडीगढ़ से दिल्ली का किराया 4 हजार से लेकर 20,000 रुपये तक पहुंच गया है। टिकटों को लेकर मारामारी चल रही है। अगर हालात नहीं सुधरे तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने से सीटों पर भी असर होने लगा है। हालांकि अभी तक एक ही अतिरिक्त फ्लाइट शुरू की गई है जिससे यात्रियों को आंशिक रूप से राहत मिली है। किसानों के प्रदर्शन के चलते शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में तकरीबन 25 से 30 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। फ्लाइट्स के दाम भी बढ़ हुए हैं। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए 7 फ्लाइट्स रोज उड़ान भरती हैं, जिसमें पैसेंजरों की संख्या बढ़ी है। यही नहीं किराये में अधिक बढ़ोतरी हुई है। फ्लाइट की टिकटों का मूल्य जहां पहले 4,000 रुपये के करीब था, वहीं किराया अब 16 से 20 हजार पहुंच गया है।
विज्ञापन

रोजाना चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली उड़ानें और उनकी यात्रियों की संख्या


एयरलाइंस नाम फ्लाइट्स संख्या पैसेंजर संख्या



एयर इंडिया 2 144



इंडिगो 3 540



विस्तारा 2 360
एलायंस एयर 1 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed