{"_id":"634c22059357ac5e50321541","slug":"aircraft-bullet-found-in-pathankot-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathankot News: गांव गज्जू में नाले के समीप मिला एयरक्राफ्ट बुलेट, पुलिस ने सेना को सूचित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pathankot News: गांव गज्जू में नाले के समीप मिला एयरक्राफ्ट बुलेट, पुलिस ने सेना को सूचित किया
Sun, 16 Oct 2022 08:56 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 16 Oct 2022 08:56 PM IST
सार
डीएसपी सुमेर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि नुकीली वस्तु को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। यह बात पक्की है कि यह बहुत पुराना है। जब उनसे एयरक्राफ्ट का बुलेट होने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसमें फिलहाल सेना की टीम ही कुछ बता सकती है।
विज्ञापन
पठानकोट में मिला एयरक्राप्ट बुलेट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट के गांव गज्जू में रविवार की शाम एक व्यक्ति को एयरक्राफ्ट बुलेट मिला है। लकड़ी काट रहे व्यक्ति की नजर जैसे ही उस पर पड़ी तो पहले वे इसे उठाकर अपने घर ले आया लेकिन जब पड़ोसियों और गांव के लोगों ने इस तीखी चीज को देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को देने को कहा। इसके बाद व्यक्ति ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
थाना तारागढ़ पुलिस ने सेना को इस संबंध में सूचित किया। सोमवार को सेना की टीम इसकी जांच करने आएगी। बताया जा रहा है की यह बुलेट करीब 50 साल पुराना है। भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध में इसका इस्तेमाल किया गया था। 51 वर्षीय मदन गोपाल निवासी पुराना तारागढ़ ने बताया कि रविवार को गांव गज्जू में घर में खाना बनाने के लिए लकड़ियां काटने गया था।
विज्ञापन
जैसे ही वह वहां से गुजरने वाले नाले के समीप पहुंचा तो उसने नाले के एक ओर यह तीखी चीज देखी तो इसे उठाकर घर ले आया। बाद में जब उसे पता चला कि यह वस्तु कोई हथियार हो सकता है तो उसने तत्काल इसकी सूचना थाना तारागढ़ पुलिस को दी। पुलिस ने बुलेट को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
उधर, जब डीएसपी सुमेर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि नुकीली वस्तु को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। यह बात पक्की है कि यह बहुत पुराना है। जब उनसे एयरक्राफ्ट का बुलेट होने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसमें फिलहाल सेना की टीम ही कुछ बता सकती है। उन्होंने कहा कि सेना के उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी है। सोमवार को सेना की टीम आकर इस संबंध में विस्तार से बता पाएगी।