{"_id":"5c768145bdec22738d0b73a1","slug":"air-strike-air-force-jawan-vikrant-died-in-badgam-mi-17-chopper-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडगाम में हुए चॉपर क्रैश में हरियाणा के 'लाल' विक्रांत ने जान गंवाई, पूरे गांव में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बडगाम में हुए चॉपर क्रैश में हरियाणा के 'लाल' विक्रांत ने जान गंवाई, पूरे गांव में शोक की लहर
Thu, 28 Feb 2019 09:26 AM IST
खुशबू गोयल
विक्रम सिंह, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
विक्रम सिंह, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 28 Feb 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
शहीद विक्रांत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के बडगाम में आज सुबह हुए वायुसेना के चॉपर हादसे में हरियाणा के बहादुर जवान विक्रांत की जान चली गई। घटना की खबर उनके परिवार तक पहुंच गई है। खबर मिलते ही परिजनों और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जवान विक्रांत हरियाणा के झज्जर के भदानी गांव के रहने वाले थे। वह वायुसेना में सर्जेंट के पद पर तैनात थे। दोपहर में वायुसेना अधिकारियों ने फोन कर घटना के बारे में परिवार को जानकारी दी। झज्जर के डीसी ने पुष्टि की कि उन्हें भदानी गांव के सार्जेंट विक्रांत की हेलीकाप्टर क्रैश में मौत की आधिकारिक जानकारी मिली है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के बडगाम में वायुसेना का हेलीकॉप्टर बुधवार को क्रैश हो गया है। एमआई-17 ट्रांसपोर्ट चॉपर ने श्रीनगर से उड़ान भरी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में दोनों पायलट की जान चली गई। बडगाम के एसएसपी का कहना है, "कुछ विमान गिरे हैं। अभी हम कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। यहां तकनीकी टीम है, वो तथ्य पता लगाएंगे। हमने दो शव बरामद किए हैं। अभी खोज चल रही है।"
विज्ञापन