फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Air Strike Against Enemy in Collaboration of Indian Army and Indian Airforce

अब दुश्मन पर जमीन और आसमान से एक साथ बरसेगी आफत, अभ्यास में दिखी दो सेनाओं की ताकत

Thu, 06 Jun 2019 11:32 AM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 06 Jun 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
Air Strike Against Enemy in Collaboration of Indian Army and Indian Airforce
सेना और वायुसेना का संयुक्त अभ्यास - फोटो : अमर उजाला
दुश्मनों के दांत खट्टे करने के लिए एक खास युद्ध नीति के तहत भारतीय सेना और वायुसेना की घातक फॉरमेशन बेहद कारगर साबित होगी। इस फॉरमेशन के तहत सेना की टैंक रेजीमेंट के साथ एयरफोर्स के लड़ाकू हैलीकाप्टर की जुगलबंदी दुश्मन पर भारी पड़ेंगी। इसी के चलते युद्ध के दौरान जमीन ही नहीं, आसमान से भी दुश्मन पर आफत बरसेगी।
विज्ञापन


सेना और वायुसेना ने इस फॉरमेशन के तहत जमकर प्रयास भी किया है। इससे दुश्मन के खिलाफ सैन्य ऑपरेशंस को भी और धार मिलेगी। दरअसल, हरियाणा और पंजाब के दुर्गम इलाके में वेस्टर्न कमांड के अधीनस्थ अंबाला आर्मी बेस कैंप की सबसे घातक खड्गा टू कोर ने एयरफोर्स के साथ वॉर एक्सरसाइज की है।
विज्ञापन


इस एक्सरसाइज में सेना में शामिल नए हथियारों और उपकरणों की दक्षता का परीक्षण भी किया गया है। जिसमें युद्ध के दौरान दुश्मन के खिलाफ कई तरह की नई रणनीतियां बनाकर सेना और वायुसेना ने मिलकर काम किया। युद्ध जैसा माहौल बनाकर कर दोनों सेनाओं ने कई ऑपरेशंस को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा हालात और खतरों को देखते हुए दोनों सेनाओं ने इस युद्ध अभ्यास के दौरान अपनी पूरी ताकत का प्रदर्शन किया है।
 

जब एयर स्ट्राइक से छूटे दुश्मन के पसीने

इस वॉर एक्सरसाइज में सेना के साथ-साथ वायुसेना ने एयर स्ट्राइक का भी खास रणनीति के तहत जबरदस्त ढंग से अभ्यास किया। जिससे दुश्मन के पसीने छूटना लाजिमी है। इसके अंतर्गत जवानों को भारतीय वायुसेना की मदद से पैरा ड्रॉप भी करवाया गया। इसके चलते इन जवानों को दुर्गम क्षेत्र में उतारा गया और वहां उतरते ही जवानों ने दुश्मन से लोहा लिया।

जमीन पर लड़ रहे सैन्य बलों के समर्थन में वायु सेना द्वारा घातक एयर स्ट्राइक भी की गई और इस बहाने दुश्मन को कड़ा दंडात्मक संदेश दिया गया। सेना का दावा है कि यह यह अभ्यास कई महत्वपूर्ण परिचालन पहलुओं को मान्य करने में सफल रहा और इससे कई बहुमूल्य सबक भी मिले।

साथ ही इससे युद्ध के दौरान सेना की उच्च स्तरीय परिचालन तैयारियों को बल मिला। इस अभ्यास के दौरान अवसर पर कई आला अफसर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed