फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Air show cancelled due to stubble smoke

25 स्कूलों के सात हजार बच्चों के चेहरे मायूस, पराली के धुएं के कारण बीच में ही रद्द हुआ एयर शो

Wed, 16 Oct 2019 12:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Oct 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Air show cancelled due to stubble smoke
बीच में ही रद्द किया गया एयर शो - फोटो : अमर उजाला

सैनिक स्कूल परिसर में आकाश की ओर टकटकी लगाए बैठे 25 पब्लिक स्कूलों के सात हजार बच्चे भारतीय वायु सेना के जांबाज सूर्यकिरण ऐरोबेटिक शो का लुत्फ नहीं उठा पाए। इन बच्चों का उत्साह आसमान में घुले पराली के धुएं ने काफूर कर दिया। स्कूल के बच्चों को एयरफोर्स ज्वाइन करने के लिए आकर्षित करने के मकसद से मंगलवार को ऐरोबेटिक शो का आयोजन किया गया था। पहली बार सैनिक स्कूल प्रबंधक इस प्रयास में सफल रहे लेकिन धुएं ने उनके प्रयास पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन


पहले तो धुआं छंटने और बादल साफ होने का इंतजार करते-करते 10:45 बजे होने वाला एयर शो दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। जब सूर्यकिरण की टीम नौ फाइटर प्लेन के साथ सैनिक स्कूल के ऊपर से निकली तो बच्चों में एकदम जोश भर गया। महज पांच मिनट में दो बार स्कूल परिसर के ऊपर से गुजरने के बाद माहौल अनुकूल न होने के कारण टीम शो बीच में छोड़कर एयरबेस लौट गई। सूर्यकिरण ऐरोबेटिक टीम में कपूरथला सैनिक स्कूल के दो साइकेपियन विंग कमांडर गुरप्रीत सिंह और स्कवाड्रन लीडर नवजोत सिंह भी शामिल थे। 

विज्ञापन

सुरक्षा प्रबंधों को जांचने और बंदोबस्त करने पहुंचे सेफ्टी ऑब्जर्वर स्कवाड्रन लीडर तेजेश्वर सिंह ने कहा कि पराली के धुएं के अलावा कई अन्य वजह से भी एयर शो पूरा नहीं हो सका। जब एक साथ नौ प्लेन उड़ रहे होते हैं तो टीम लीडर को एक-दूसरे से सामंजस्य बिठाकर करतब दिखाने होते हैं। यहां पर ऐसा करना कठिन लग रहा था। आकाश में 100 प्रतिशत नहीं, बल्कि 1000 प्रतिशत सेफ्टी मेजर करने के बाद ही करतब दिखाए जाते हैं। 

सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल कर्नल विकास मोहन ने बताया कि भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण ऐरोबेटिक टीम दुनिया की चार सबसे बेहतरीन ऐरोबेटिक टीम में शुमार है। इस टीम के लीडर ग्रुप कैप्टन प्रशांत ग्रोवर, फ्लाइट कमांडर वीएम अनूप सिंह, विंग कमांडर उदित मेहता, विंग कमांडर अजय दशरथी, स्कवाड्रन लीडर सुदेश कार्तिक, स्कवाड्रन लीडर अभिजीत सिंह और स्कवाड्रन लीडर मनीष मिश्रा के अलावा कपूरथला सैनिक स्कूल के दो साइकेपियन विंग कमांडर गुरप्रीत सिंह ढिल्लों और स्कवाड्रन लीडर नवजोत सिंह शामिल थे। बच्चों के विदेशों की तरफ बढ़े रुझान को सेना की तरफ आकर्षित करने के लिए इस शो का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed