{"_id":"64384a9899a15a70e7069ae3","slug":"air-india-pilot-arrested-in-punjab-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया का पायलट गिरफ्तार: 17 साल पहले किया किया ऐसा करनामा... अब पुलिस को पकड़ना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर इंडिया का पायलट गिरफ्तार: 17 साल पहले किया किया ऐसा करनामा... अब पुलिस को पकड़ना पड़ा
Fri, 14 Apr 2023 12:05 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:05 AM IST
सार
आरोपी पायलट की पहचान अमित, निवासी भबात, थाना जीरकपुर जिला एसएस नगर के रूप में हुई है। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि यह मामला वर्ष 2006 का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस ने 17 साल पहले गलत तथ्य पेश करके ओबीसी प्रमाण पत्र बनवाकर सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोप में एयर इंडिया के एक पायलट को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसको दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लेकर गई और अदालत में पेश किया। यहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में डेराबस्सी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 18 जनवरी, 2022 को आईपीसी की धारा 199 और 420 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
आरोपी पायलट की पहचान अमित, निवासी भबात, थाना जीरकपुर जिला एसएस नगर के रूप में हुई है। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि यह मामला वर्ष 2006 का है। पुलिस को शिकायतकर्ता मनदीप सिंह निवासी चंडीगढ़ ने बताया था कि पायलट अमित ने तहसील डेराबस्सी में गैर-कानूनी तरीके से गलत तथ्य पेश करके ओबीसी प्रमाणपत्र (कम आय के साधनों से पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र) बनवाने का आवेदन दिया था।
विज्ञापन
वर्ष 2006 में प्रमाणपत्र बनवाने की शर्त यह थी कि सभी स्रोतों से आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए जबकि उस समय आरोपी अमित की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कहीं अधिक थी। 18 जनवरी 2022 में केस दर्ज होने के बाद अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन