फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Air Force to build Museum in Government Press Building of Chandigarh

चंडीगढ़: गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग में म्यूजियम बनाएगी वायु सेना, केरल की तर्ज पर होगा निर्माण

Tue, 27 Jul 2021 01:09 PM IST
निवेदिता वर्मा रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 27 Jul 2021 01:09 PM IST
सार

केरल के तिरुवनंतपुरम के गांव अक्कुमल में भी वायु सेना ने एक म्यूजियम बनाया है। प्रशासन उसी की तर्ज पर चंडीगढ़ में म्यूजियम का निर्माण करना चाहता है। अगर यह बनता है तो बच्चों के लिए यह विशेष तौर पर लाभकारी होगा। 

विज्ञापन
Air Force to build Museum in Government Press Building of Chandigarh
सेक्टर 18 स्थित सरकारी प्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग में विंटेज कार म्यूजियम चलाने के लिए कंपनियां रुचि नहीं दिखा रही हैं, इसलिए यूटी प्रशासन ने अब अपनी योजना में बदलाव किया है। प्रशासन ने भारतीय वायु सेना से संपर्क किया है, ताकि वह केरल स्थित वायु सेना म्यूजियम की तर्ज पर गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग में एक म्यूजियम की स्थापना कर सके। वायु सेना ने म्यूजियम का दौरा भी कर लिया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार प्रशासन और भारतीय वायु सेना के कुछ अधिकारियों के बीच गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग में वायु सेना म्यूजियम बनाने और चलाने के लिए एक बैठक भी हो चुकी है। यह म्यूजियम प्रशासक वीपी सिंह बदनौर का ड्रीम प्रोजेक्ट है, लेकिन म्यूजियम को चलाने के लिए प्रशासन के संस्कृति विभाग की ओर से किया गया दूसरा टेंडर भी फेल हो गया।
विज्ञापन



करीब साढ़े चार लाख रुपये के मासिक किराये पर म्यूजियम को चलाने के लिए इच्छुक कंपनियों व एजेंसियों से आवेदन मांगे गए थे, लेकिन किसी कंपनी ने आवेदन नहीं किया, इसलिए प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने भारतीय वायु सेना के अधिकारियों से बात की और गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग में म्यूजियम बनाने की चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायु सेना के अधिकारी कर चुके हैं इमारत का दौरा

केरल के तिरुवनंतपुरम के गांव अक्कुमल में भी वायु सेना ने एक म्यूजियम बनाया है। प्रशासन उसी की तर्ज पर चंडीगढ़ में म्यूजियम का निर्माण करना चाहता है। वायु सेना के अधिकारियों ने सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग का दौरा भी किया है और फिर प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की है। इस पर सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग में एयरफोर्स की ओर से म्यूजियम बनाने को लेकर चर्चा चल रही है।

विमान के मॉडल, हथियार और फ्लाइट सिम्युलेटर होगा प्रदर्शित
गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग के म्यूजियम में विमान के मॉडल और हथियार प्रदर्शित होंगे, लेकिन बड़ा आकर्षण फ्लाइट सिम्युलेटर होगा, जो लोगों को एक विमान में होने का अनुभव प्रदान करेगा। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि अगर वायु सेना चंडीगढ़ में म्यूजियम बनाती है तो ये बच्चों के लिए काफी अच्छा होगा। क्योंकि वह वायु सेना के विमान के मॉडल और हथियार को अपने ही शहर में देख सकेंगे। इसके अलावा फ्लाइट सिम्युलेटर, जहां बैठकर वह वायु सेना के जहाज में बैठने जैसा अनुभव भी प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं है कि वायु सेना के म्यूजियम के साथ विटेंज कारों का म्यूजियम भी रहेगा या नहीं। इसे लेकर अभी प्रशासन के अधिकारियों की ओर से फैसला लिया जाना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed