{"_id":"f56b1d5ee882d6aeed0c7ed2c5c6992c","slug":"air-force-station-adampur-bumper-recruitment-rally-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर फोर्स में बंपर भर्ती रैली, नौकरी चाहते हैं तो पहुंचे यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर फोर्स में बंपर भर्ती रैली, नौकरी चाहते हैं तो पहुंचे यहां
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Fri, 11 Apr 2014 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर फोर्स स्टेशन आदमपुर (जालंधर) में ग्रुप वाई के विभिन्न ट्रेडों (नान टेक्निकल), (ऑटो मोबाइल टेक्निशियन, जीटीआई और आईएएफपी के लिए 12 से 15 अप्रैल तक भरती रैली की जाएगी।
विज्ञापन
विंग कमांडर सुमित प्रशाद ने बताया कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु एक अगस्त 1994 से तीस नवंबर 1997 के बीच होनी चाहिए।
उम्मीदवार की ओर से दो साल का वोकेशनल कोर्स जो सीबीएसई या प्रदेश स्तरीय शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रमाणित होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि आटो मोबाइल टेक्निशियन उम्मीदवार का कद 165 सेंटीमीटर, ग्राउंड ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर के लिए 167 सेंटीमीटर और इंडियन एयर फोर्स पुलिस के लिए 175 सेंटीमीटर कद होना चाहिए।
विज्ञापन
इसके लिए लिखित परीक्षा बारह अप्रैल को सुबह छ से दस बजे तक ली जाएगी। उन्होंने बताया कि पंजाब के सभी जिलों के उम्मीदवार इस भर्ती रैली में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन