फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Air Force Day will be celebrated in Chandigarh For the first time this year

Chandigarh News: इस बार गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर नहीं, चंडीगढ़ में पहली बार मनाया जाएगा वायुसेना दिवस

Sat, 04 Jun 2022 03:08 AM IST
ajay kumar रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 04 Jun 2022 03:08 AM IST
सार

पीएस लांबा ने बताया कि वायुसेना दिवस के कार्यक्रम के लिए 100 के करीब विमान करतब दिखाएंगे। वायुसेना की तरफ से परेड भी होगी और सभी मशहूर शो होंगे।

विज्ञापन
Air Force Day will be celebrated in Chandigarh For the first time this year
वायुसेना दिवस - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

हर वर्ष आठ अक्तूबर को गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर वायुसेना दिवस मनाया जाता है लेकिन पहली बार वायुसेना गाजियाबाद के बाहर यह दिवस मनाएगी और इसके लिए चंडीगढ़ का चयन किया गया है। कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुख समेत हजारों लोग शामिल होंगे। वायुसेना ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


वायुसेना दिवस का मुख्य कार्यक्रम टेक्निकल एयरपोर्ट पर होगा। इस दौरान सूर्य किरण एयरोबैटिक टीम के अलावा अन्य विमान अपने करतब से दर्शकों को रोमांचित करेंगे। कई आधुनिक और पुराने विमान भी आसमान में उड़ान भरेंगे। मौके पर फ्लाईपास्ट भी होगा। एयर शो में वायुसेना के सभी अधिकारी उपस्थित रहेंगे। आम जनता के लिए भी इस दिन टेक्निकल एयरपोर्ट को खोला जाएगा।
विज्ञापन


ग्रुप कैप्टन पीएस लांबा ने बताया कि हर वर्ष वायुसेना दिवस हिंडन बेस पर मनाया जाता है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस कार्यक्रम का आयोजन दूसरे शहरों में भी किया जाना चाहिए ताकि स्थानीय लोगों को प्रेरणा मिले। पीएम के निर्देश पर पहली बार वायुसेना दिवस गाजियाबाद से बाहर मनाने का फैसला लिया गया है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। ये शहर के लिए काफी गर्व की बात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लांबा ने बताया कि चंडीगढ़ में कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आठ अक्तूबर को मुख्य कार्यक्रम होगा। फ्लाईपास्ट के लिए वायुसेना की तरफ से एक महीने पहले अभ्यास शुरू कर दिया जाएगा। सितंबर माह में लोगों को शहर में विमानों की गड़गड़ाहट सुनाई देगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेना के प्रमुख मौजूद होंगे। 

सचिन और कपिल देव समेत कई हस्तियां पहुंचेंगी
पीएस लांबा ने बताया कि वायुसेना दिवस के कार्यक्रम के लिए 100 के करीब विमान करतब दिखाएंगे। वायुसेना की तरफ से परेड भी होगी और सभी मशहूर शो होंगे। एयरफोर्स में जिन्हें भी राष्ट्रपति की तरफ से अवार्ड मिला है, उन्हें चीफ एयर मार्शल की तरफ से कार्यक्रम के दौरान ही अवार्ड सौंपा जाएगा। करीब एक घंटे का फ्लाईपास्ट होगा। इसमें फाइटर एयरक्राफ्ट, हेलिकॉप्टर, चिनूक सभी तरह के विमान होंगे। 

वायुसेना की तरफ से जिन्हें भी ऑनरेरी रैंक दी गई है, उन सभी को आमंत्रित किया जाएगा। वर्ष 2010 में भारतीय वायुसेना ने सचिन तेंदुलकर को ग्रुप कैप्टन की उपाधि दी थी इसलिए वह भी कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। उनके अलावा कपिल देव समेत कई नामी लोग मौजूद रहेंगे। लांबा ने बताया कि पूरा कार्यक्रम करीब दो घंटे का होगा। चंडीगढ़ के बाद अगला वायुसेना दिवस जोधपुर में मनाया जाएगा।

आठ अक्तूबर को मनाते हैं भारतीय वायुसेना दिवस
आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा आठ अक्तूबर 1932 को भारतीय वायुसेना की स्थापना हुई थी क्योंकि उस समय भारत पर अंग्रेजों का शासन था। वायुसेना का प्राथमिक मिशन संघर्ष के समय में भारतीय हवाई क्षेत्र को सुरक्षित करना और हवाई गतिविधियों का संचालन करना है। भारतीय वायुसेना की पहली उड़ान एक अप्रैल 1933 को अस्तित्व में आई थी। ब्रिटिश शासन में वायुसेना को ‘रॉयल इंडियन एयर फोर्स’ कहा जाता था। आजादी के बाद इसे भारतीय वायुसेना में बदल गया। भारत के राष्ट्रपति के पास वायुसेना के सर्वोच्च कमांडर का पद होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed