{"_id":"7fc0802195a439762cdab6f19c71791e","slug":"air-flight-service-for-mumbai-bangluru-from-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ से मुंबई-बंगलुरू के लिए हवाई सेवा 2 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ से मुंबई-बंगलुरू के लिए हवाई सेवा 2 से
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 29 Jan 2015 02:01 PM IST
विज्ञापन
मौसम खुलने के साथ ही चंडीगढ़ के यात्रियों का मुंबई और बंगलुरू आना-जाना आसान हो जाएगा। खराब मौसम के चलते पिछले डेढ़ माह से रद्द चल रही जेट एयरवेज की उड़ान एक फरवरी से फिर शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
यह फ्लाइट सुबह 8:10 बजे चंडीगढ़ से उड़ान भरती थी। अब इसको फिर से एक फरवरी से शुरू किया जाएगा। जेट एयरवेज मुंबई के लिए एक अन्य उड़ान दो फरवरी से शुरू करेगा।
विज्ञापन
यह फ्लाइट रोजाना शाम 6:15 बजे उड़ान भरेगी और रात 8:45 बजे मुंबई पहुंचेगी। अभी चंडीगढ़ से गो एयर, इंडिगो एयरलाइंस की दो-दो फ्लाइट और एयर इंडिया, जेट एयरवेज की एक फ्लाइट मुंबई के लिए है।
विज्ञापन