फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Air Connectivity of Chandigarh

बॉलीवुड हस्तियों ने भी मांगी चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट

Fri, 07 Feb 2014 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Feb 2014 04:26 PM IST
विज्ञापन
Air Connectivity of Chandigarh
चंडीगढ़ की देश के कई बड़े शहरों से प्लाइट्स की कनेक्टिविटी बड़ी समस्या बन चुकी है। फिल्मों की यूनिट का आना-जाना सिटी में ज्यादा रहता है।
विज्ञापन


चाहे साउथ की यूनिट हो या फिर मुंबई की, यूनिट्स को कहीं न कहीं कनेक्टिविटी से जूझना पड़ता है। यहां के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स न होने से कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ती है। कनेक्टिंग फ्लाइट्स लेते हैं तो शूटिंग पर लाखों का खर्चा बढ़ जाता है।

फिल्म शूटिंग के दौरान हमें कुछ सामान मंगाना था। इस वजह से फिल्म की शूटिंग रुकी रही। कोलकाता तक जाना था और उसमें दो दिन लग गए। उड़ान सीधी हो तो बेहतर होगा।
विज्ञापन

सुनंदा मित्रा, फिल्म निर्देशक

फिल्म यूनिट्स को यहां से कनेक्टिंग फ्लाइट्स ही मिलती हैं। मुंबई तक तो ठीक है, लेकिन अब सिटी में साउथ और कोलकाता के प्रोड्यूसर भी फिल्म शूट करते हैं। ऐसे में साउथ और अन्य लोकेशन के लिए सीधी उड़ान जरूरी है। हिमाचल और पंजाब तक के लिए यहां से फ्लाइट्स नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष वालिया, लाइन प्रोड्यूसर

मेरे लिए समय काफी महत्वपूर्ण है। मुझे अक्सर ट्रेनिंग के लिए दूसरे राज्यों में जाना होता है। कनेक्टिंग फ्लाइट्स होने के कारण एक ही दिन में आना-जाना नहीं हो पाता।
सिमरन संधू
ओनर, एरोबिक स्टूडियो

साउथ के कुछ शहरों में जाने के लिए भी वाया दिल्ली होकर जाना पड़ता है। चेन्नई, साउथ और गोवा के लिए यहां से सीधी फ्लाइट होनी चाहिए। यहां से मुंबई के लिए भी कम फ्लाइट्स हैं।
मनरीत कौर, एक्ट्रेस

चंडीगढ़ से अभी किराया भी डबल और ट्रेवल भी डबल है। यहां से सिर्फ कनेक्टिंग फ्लाइट्स का ही सहारा है। हमारे लिए मुश्किल यह होती है कि एक ही दिन में सारा काम नहीं किया जा सकता। एक दिन की शूटिंग का खर्चा लाखों का होता है। ऐसे में शूटिंग रुकती है तो दिक्कत होती है।

गौरव गब्बर, एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर

शूटिंग के लिए जाना हो तो वाया नई दिल्ली होकर जाना पड़ता है। चंडीगढ़ का एयरपोर्ट इंटरनेशनल है तो कम से कम घरेलू उड़ान तो पर्याप्त होनी ही चाहिए।
जसपिंदर चीमा, एक्ट्रेस चंडीगढ़

फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबसे जरूरी है कनेक्टिविटी। चंडीगढ़ से या तो मुंबई की उड़ान है या फिर नई दिल्ली की, वह भी बहुत कम। कोलकाता और साउथ की उड़ानों को तो छोड़ दीजिए। हमारे लिए यह जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा कनेक्टिविटी हो।
लाली गिल, लाइन प्रोड्यूसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed