{"_id":"2edd1aaa3e0733d98efddcb2bd6c5340","slug":"air-asia-flights-from-chandigarh-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ टू बंगलुरु जाएं मात्र 2 हजार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ टू बंगलुरु जाएं मात्र 2 हजार में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Jul 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लो कास्ट एयरलाइन एयर एशिया की घरेलू उड़ान अब जल्द ही चंडीगढ़ से होगी। इस एयरलाइन को जनरल सिविल एविएशन ने चंडीगढ़ से घरेलू उड़ान के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से बेंगलुरू फ्लाइट 5 सितंबर से शुरू होगी। इसका शुरुआती किराया 1999 रुपए होगा। कंपनी नई दिल्ली के लिए भी उड़ान शुरू करेगी। कंपनी ने चंडीगढ़ में अपना ऑफिस भी बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
अब तक चंडीगढ़ से कुल पंद्रह फ्लाइट्स हैं। जानकारी के अनुसार यह एयरलाइन काफी समय से घरेलू विमान सेवा शुरू करने के लिए प्रयासरत थी।
स्पाइसजेट भी चंडीगढ़ से दुबई के बीच सितंबर से अपनी इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने जा रही है। कंपनी ने इसका प्रस्ताव भेजा है। फिलहाल शेड्यूल नहीं आया है।
बीते दिनों पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल ने डीजीसीए से चंडीगढ़ से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने को कहा था। डीजीसीए ने कहा था कि दुबई और बैंकॉक की फ्लाइट जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन