फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aggressive protest of aam admi party supporters in mohali against cm badal

मोहाली में 'आप' समर्थकों का हंगामा, मुख्यमंत्री के पोस्टर फाड़े

Mon, 16 May 2016 01:02 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 16 May 2016 01:02 PM IST
विज्ञापन
aggressive protest of aam admi party supporters in mohali against cm badal
मोहाली में सीएम बादल के पोस्टर फाड़ते हुए आप सम​र्थक - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ स्थित सीएम प्रकाश सिंह बादल के आवास का घेराव करने के लिए मोहाली में 'आप' समर्थक जुटना शुरू हो गए हैं। 'आप' समर्थकों ने मुख्यमंत्री बादल के पोस्टर फाड़कर एकजुटता का सुबूत दिया। फेज-8 स्थित दशहरा मैदान में पूरे पंजाब भर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। धरने के दौरान स्पेशल एआरपी और अन्य एजेंसियों के जवान भी मौजूद हैं।
विज्ञापन


बारह हजार करोड़ के फूड स्कैम को लेकर आम आदमी पार्टी ने मोहाली से चंडीगढ़ मार्च करते हुए सीएम आवास का घेराव करने का ऐलान किया है। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को चंडीगढ़ सीमा पर रोकने की तैयारी की है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल को छोड़कर सभी बड़े नेताओं के धरने में मौजूद रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पार्टी का दावा है कि यह सड़कों पर उसका अब तक का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन होगा। ऐसे में पुलिस की पूरी कोशिश रहेगी कि आप समर्थकों को मोहाली में ही रोका जाए। मोहाली में ही हो सकता है लाठीचार्ज धरना स्थल पर पुलिस के जवान जहां सिविल ड्रेस में तैनात रहेंगे, वहीं धरने की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। इसके अलावा पुलिस मुलाजिम को शांत रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री निवास पुलिस छावनी में तब्दील
आम आदमी पार्टी के प्रस्तावित धरने को लेकर चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चंडीगढ़ पुलिस के अलावा पंजाब पुलिस भी कर दी गई है तैनात। सीएम के घर को जाने वाले हर रास्ते पर तैनात है पुलिस। पुलिस के अफसर प्राइवेट गाड़ियों में भी बैठे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed