{"_id":"21360f64a1f40e87d7293086f4884717","slug":"after-two-crime-transfer-of-sho","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वारदात के बाद एसएचओ लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वारदात के बाद एसएचओ लाइन हाजिर
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 02 Jun 2014 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीसी थाना क्षेत्र के सकेतड़ी गांव में एक हफ्ते के अंदर दो बड़ी वारदात होने के बाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजय दिसोदिया को पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अजय दिसोदिया को गत सप्ताह ही कालका थाने से तबादला करके एमडीसी थाने का चार्ज दिया गया था। फिलहाल इस थाने में नए एसएचओ को तैनात नहीं किया गया है।
विज्ञापन
पहला मामला भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आशुतोष भारद्वाज का है। पड़ोसी कांग्रेस महिला नेत्री के परिवार से विवाद में भारद्वाज का कत्ल हो गया था, जबकि दूसरा मामला रविवार अल सुबह का है।
विज्ञापन
सकेतड़ी में ही किराएदार प्रापर्टी डीलर द्वारा शादी का दबाव बनाए जाने के बाद नाबालिग लड़की ने खुदकुशी कर ली। दोनों ही मामलों में एमडीसी थाने के अंदर पुलिस पर दुर्व्यवहार के भी आरोप लगे।
हालांकि, पहले मामले में सभी आठ आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए और भारद्वाज की हत्या की गुत्थी भी सुलझ गई। वहीं, दूसरी वारदात में आरोपी प्रापर्टी डीलर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज है और तफ्तीश जारी है।
उधर, कमिश्नर अजय सिंघल का कहना है कि लाइन में भेजकर एसएचओ को कोई सजा नहीं दी गई है।