फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After tomato, now coriander has reached Rs 500 and ginger Rs 300.

Chandigarh News: टमाटर के बाद अब धनिया 500 और अदरक 300 रुपये तक पहुंचा

Thu, 20 Jul 2023 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
After tomato, now coriander has reached Rs 500 and ginger Rs 300.
चंडीगढ़। पिछले दिनों हुई बरसात के बाद से सब्जियों की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। ऊंचाई छूने के बाद टमाटर के दाम तो धीरे-धीरे कम होने लगे हैं लेकिन हरा धनिया और अदरक मध्यम वर्ग की पहुंच से बाहर हो गया है। बुधवार को फुटकर में हरा धनिया 500 रुपये किलो और अदरक 300 रुपये किलो बिका। मंडी के आढ़तियों का कहना है कि जिस तरह टमाटर महंगा हुआ था ठीक वही स्थिति हरी सब्जियों की है। सेक्टर-15 के सब्जी विक्रेता दीपेश्वर कुमार ने बताया कि मंडी में हरी सब्जियों की आवक कम होने से कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। सिर्फ आलू और प्याज पहले वाले दाम पर स्थिर हैं। हरी सब्जियां दोगुने दाम पर पहुंच चुकी हैं। धनिया 500 रुपये किलो बिक रहा है। बरसात के चलते खेतों में पानी भरने से धनिया की फसल सड़ रही है। इस कारण दाम बढ़ रहे हैं। वहीं सेक्टर-26 सब्जी मंडी के महासचिव दविंदर मोहन ने बताया कि आसाम से अदरक की आवक कम हुई है। इस कारण इसका दाम भी कम नहीं हो रहा। फुटकर में अदरक की कीमत बुधवार को 300 रुपये रही।
विज्ञापन

इनसेट
महज एक हफ्ते में दोगुने हुए भाव
सब्जी मौजूदा रेट एक हफ्ते पहले का रेट
टमाटर 120-140 रुपये किलो 400 रुपये किलो
अदरक 300 रुपये किलो 250 रुपये किलो
शिमला मिर्च 160 रुपये किलो 80 रुपये किलो
हरा धनिया 500 रुपये किलो 200 रुपये किलो
हरा मिर्च 80 रुपये किलो 60 रुपये किलो
बींस 120 रुपये किलो 60 रुपये किलो
बैंगन 80-100 किलो 60 रुपये किलो
करेला 60 से 80 रुपये किलो 60 रुपये किलो
तोरी 100 रुपये किलो 60 रुपये किलो
लौकी 80 रुपये किलो 60 रुपये किलो
कच्चा केला 60 रुपये किलो 40 रुपये किलो
टिंडा 120 रुपये किलो 60 रुपये किलो
अरवी 60 रुपये किलो 40 रुपये किलो
फूल गोभी 120 रुपये किलो 60 रुपये किलो
गाजर 80 रुपये किलो 40 रुपये किलो
खीरा- 50 से 80 रुपये किलो 30- 60 रुपये
मटर 160 रुपये किलो 60 रुपये किलो


कोट
10-15 दिनों में सामान्य होगी स्थिति
पिछले दिनों हुई बरसात के कारण सब्जियों के दाम अचानक बढ़े हैं। ऐसा 10 से 15 दिनों तक रहेगा। उसके बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। टमाटर को लेकर भी इसी कारण महंगाई बढ़ी थी। -बृजमोहन कुमार, अध्यक्ष, सेक्टर-26 सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed