फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After the Sarpanches, the government is busy in helping the public representatives of the civic bodies

Chandigarh News: सरपंचों के बाद निकाय संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों को साधने में जुटी सरकार

Wed, 24 Jul 2024 03:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
After the Sarpanches, the government is busy in helping the public representatives of the civic bodies
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव से पहले नाराज चल रहे सरपंचों के लिए कई घोषणाएं कर चुकी हरियाणा सरकार अब शहरी स्थानीय निकाय विभाग के जनप्रतिनिधियों को साधने की तैयारी में है। प्रदेश सरकार 25 जुलाई को हिसार में निकाय संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों का राज्यस्तरीय सम्मेलन करने जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इनके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री डा. कमल गुप्ता भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। संभावना है कि सम्मेलन में मुख्यमंत्री प्रतिनिधियों के लिए घोषणाओं की झड़ी लगाएंगे। इनमें सबसे अहम मेयर और चेयरमैनों की वित्तीय शक्तियां बढ़ाने के साथ साथ पार्षदों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया जा सकता है। इसके अलावा, सरपंचों की तर्ज पर प्रतिनिधियों को टीए और डीए देने की घोषणा की जाएगी।

मेयर, चेयरमैनों की वित्तीय शक्तियों के साथ पार्षदों का मानदेय भी बढ़ाने की तैयारी
दरअसल, 2014 से ही मेयर और चेयरमैन वित्तीय शक्तियों के साथ साथ अन्य मांगों को उठाते रहे हैं। अभी मेयर के पास वित्तीय शक्तियां नहीं हैं, जबकि नगर परिषद और पालिका चेयरमैन के पास शक्तियां हैं। सम्मेलन में मेयर को शक्तियां दी जा सकती हैं। इसके अलावा, मेयर, चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पद का मानदेय बढ़ाया जाएगा। इनके साथ ही पार्षदों को मानदेय बढ़ाकर साधने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

मांगों पर किया है सकारात्मक विचार : सुभाष सुधा
मौजूदा समय में मेयर को 30 हजार, सीनियर डिप्टी मेयर को 25 हजार और पार्षद को 15 हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। नगर परिषद चेयरमैन को 18 हजार, वाइस चेयरमैन और पार्षद 12-12 हजार मानदेय मिल रहा है। इसी प्रकार, नगरपालिका चेयरमैन को 10 हजार, वाइस चेयरमैन और पार्षद का 8-8 हजार मानदेय है। हरियाणा सरकार इनके मानदेय में बढ़ोतरी करने जा रही है। इस बारे में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा का कहना है कि 25 जुलाई को मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों से संबंधित कई घोषणाएं करेंगे। मांगों पर सकारात्मक विचार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed