फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After the fifth round, Jaiveer Mahendru of Maharashtra and Rohit of Tamil Nadu are on top in the open category.

Chandigarh News: पांचवें राउंड के बाद ओपन कैटेगरी में महाराष्ट्र के जयवीर महेंद्रू और तमिलनाडु के रोहित शीर्ष पर

Fri, 19 Jul 2024 06:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
After the fifth round, Jaiveer Mahendru of Maharashtra and Rohit of Tamil Nadu are on top in the open category.
चंडीगढ़। महाराष्ट्र के जयवीर महेंद्रू और तमिलनाडु के रोहित पांच-पांच अंकों के साथ ओपन कैटेगरी में पांचवें राउंड के बाद शीर्ष पर पहुंच गए हैं। 34वीं राष्ट्रीय अंडर-17 ओपन एवं गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप-2024 के मुकाबले पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के जिम्नेजियम हॉल में चल रहे हैं। केरल के अर्पित एस बिजॉय, ओडिशा के कौस्तव दाश और तमिलनाडु के नंदीश वीएस, हिमाचल प्रदेश के अतीकश ठाकुर, तेलंगाना के श्रीराम आदर्श उप्पाला और तमिलनाडु के अरुल प्रकाश एन साढ़े चार-चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, लड़कियों के वर्ग में तेलंगाना की नरहरि गीतिका हसिनी शीर्ष पर हैं। उनके बाद महाराष्ट्र की काले श्रुति और उत्तराखंड की शेराली पटनायक साढ़े चार-चार अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। यह चैंपियनशिप चंडीगढ़ शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed