{"_id":"601f7f6a15ab42ebef538bc97ba8035b","slug":"after-taking-narendra-modi-mothers-blessing-ram-bilas-sharma-filled-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की मां से आशीर्वाद ले 8वीं बार ठोकी ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की मां से आशीर्वाद ले 8वीं बार ठोकी ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़
Updated Sat, 27 Sep 2014 12:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा से आशीर्वाद लेकर आठवीं बार महेंद्रगढ़ विधानसभा से चुनावी ताल ठोक दी है।
विज्ञापन
दो दिन पहले उन्होंने गुजरात पहुंचकर नरेंद्र मोदी की मां से मुलाकात की थी। शुक्रवार को अपने गांव राठीवास में उन्होंने परिवार के सदस्यों और समर्थकों के साथ हवन किया।
विज्ञापन
दोपहर बाद शर्मा उपमंडल अधिकारी कार्यालय में पहुंचे और उन्होंने बतौर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रो. रामबिलास शर्मा पुत्र जयराम शर्मा निवासी राठीवास के तौर पर अपना पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
इस मौके पर पिलानी के विधायक सुंदरलाल काका, दिल्ली के विधायक पवन शर्मा, पूर्व मंत्री कांता देवी, पूर्व मन्त्री जयनारायण खुंडीयां, पूर्व विधायक शशीरंजन प्रमार, ठाकुर विक्रम सिंह, देवेंद्र यादव खातौद, कवर सिंह यादव, वेद प्रकाश आर्य, बंशीलाल यादव, महेंद्र यादव राधेश्याम लावन आदि थे।