फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after son death father started trust to give jobs youngers

बेटे की मौत पर छलका प्यार, सामान बनाइए ये देंगे बाजार

Mon, 24 Aug 2015 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 24 Aug 2015 01:49 PM IST
विज्ञापन
after son death father started trust to give jobs youngers

अब हैंडीक्राफ्ट आइटम तैयार करने वालों की पहचान बनाने के लिए अंकित धारीवाल मेमोरियल ट्रस्ट सामने आया है। ट्रस्ट हुनर इंडिया प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रोडक्ट की बिक्री के लिए न सिर्फ मार्केट तैयार करेगा बल्कि उनको एडवांस टेक्नोलाजी और मार्केट की डिमांड के बारे में भी जानकारी देगा। ट्रस्ट की फाउंडर सोशल वर्कर सुनीता धारीवाल ने बताया कि उनका उद्देश्य एक ऐसी मार्केट तैयार करना है जिसमें हुनरमंद हैंडीक्राफ्ट मेकर्स को उनके प्रोडक्ट की वाजिब कीमत मिल सके।

विज्ञापन


सुनीता धारीवाल ने पंचकूला में बताया कि पंचकूला और आसपास के इलाकों में कई बेहतरीन हैंडीक्राफ्ट तैयार करने वाले हैं। जिनको उनके माल की पर्याप्त मार्केट नहीं मिल पाती है। ट्रस्ट ने इसके लिए एक पोर्टल तैयार किया है, जिसके माध्यम से सोशल नेटवर्क और मीटिंग्स करके हैंडीक्राफ्ट वर्करों को बेहतरीन मार्केट उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन


कई प्रोजेक्ट चला रहा है ट्रस्ट
ट्रस्ट कई प्रोजेक्ट चला रहा है। इसमें सरोकार प्रोजेक्ट के तहत सामाजिक मुद्दों पर चिंतन किया जाता है। समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वाली अन्य संस्थाओं को उनके कार्य के लिए सम्मानित किया जाता है। इसमें 50 सदस्य हैं। एक अन्य प्रोजेक्ट रेड ब्लिस इंडिया एडोलसेंट स्वास्थ्य को समर्पित है। इसमें 12 से 19 साल की लड़कियों को हेल्थ हाइजीन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की मौत के बाद बनाया ट्रस्ट

बेटे अंकित की सड़क दुर्घटना में निधन के बाद सकारात्मक विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए 11 दिसंबर, 2013 को इस ट्रस्ट का गठन किया गया था। कैथल में रजिस्टर्ड इस ट्रस्ट की अध्यक्ष एडवोकेट विभाति पधियारी हैं। शिवानी जांगड़ा, सोनिका वर्मा, डॉ. मंजू शर्मा इसकी ट्रस्टी पदाधिकारी हैं। रिटायर आईएएस राजरूप फुलिया और रामेश्वर दास गर्ग इसके एडवाइजर हैं। ट्रस्ट के फिलहाल 300 मेंबर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed