फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   after sex scandal of sandeep kumar, rape allegation on aap observer in punjab

अब पंजाब में 'आप' शर्मसार, रेप केस में घिरे पार्टी के ऑब्जर्वर

Wed, 07 Sep 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 07 Sep 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
after sex scandal of sandeep kumar, rape allegation on aap observer in punjab
आम आदमी पार्टी
दिल्ली में मंत्री के सेक्स टेप के बाद आम आदमी पार्टी अब पंजाब में शर्मसार हो गई। पार्टी के ऑब्जर्वर रेप के मामले में घिर गए हैं। आज प्रेस कांफ्रेंस करके पार्टी में सुनाम के यूथ विंग के प्रधान रविंदर ढिल्लों ने एक पार्टी नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब सीनियर नेता को इसकी शिकायत की गई तो उन्होंने पीड़िता को एक लाख रुपये देकर मामला दबा दिया। एक महिला पार्टी वर्कर की पीड़िता और उसके पति के साथ फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो भी उनके पास है। प्रेस क्लब में ढिल्लों ने आरोप लगाया कि सुनाम में तैनात एक नेता ने अपनी घरेलू नौकरानी का शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन


महिला ने कुछ लोगों को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने शिकायत पंजाब प्रभारी संजय सिंह और संगठन प्रभारी दुर्गेश पाठक से की। उसके बाद उस महिला को एक लाख रुपये देकर चुप करवा दिया गया। जबकि, दिल्ली के उस नेता को संगरूर से हटा कर पटियाला भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय सिंह बोले, ऑडियो सुनने के बाद ही करेंगे टिप्पणी

after sex scandal of sandeep kumar, rape allegation on aap observer in punjab
शहर के एक होटल में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे संजय सिंह।
ढिल्लों ने एक महिला पार्टी वर्कर की पीड़िता और उसके पति के साथ फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो भी सुनाया। उन्होंने कहा कि शिकायत के बावजूद पार्टी नेतृत्व ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली के आप विधायक देवेंद्र सहरावत ने पार्टी कनवीनर अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर सनसनी फैला दी थी। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया था कि पंजाब में टिकटों के लिए महिलाओं का शोषण किया गया।

उधर, इस बारे में पूछे जाने पर संजय सिंह ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। ऑडियो सुनने के बाद ही वह कोई टिप्पणी करेंगे। सहरावत के आरोपों पर संजय ने कहा कि वह मानहानि का केस करने जा रहे हैं। जबकि, महिला विंग प्रधान बलजिंदर कौर महिला आयोग में शिकायत देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed