फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After scorching heat, 21.3 mm rain in one hour, waterlogging in many areas

Chandigarh News: कड़ी धूप के बाद एक घंटे में 21.3 एमएम बारिश, कई इलाकों में जलभराव

Tue, 27 Aug 2024 03:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
After scorching heat, 21.3 mm rain in one hour, waterlogging in many areas
चंडीगढ़। कई घंटे की कड़ी धूप के बाद सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे अचानक मौसम बदल गया और जोरदार बारिश हुई। एक घंटे में 21.3 एमएम पानी बरसा, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। 3:30 बजे के करीब बारिश रुक गई। उसके बाद देर रात फिर कई इलाकों में पानी बरसा।
विज्ञापन

शहर में सोमवार को मौसम के कई रूप देखने को मिले। सुबह 9 बजे से ही कड़ी धूप निकली, जो दोपहर दो बजे तक जारी रही। ढाई बजे के आसपास बादल छाने लगे और अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। एक घंटे तक लगातार बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। शहर के कई मुख्य चौक पर पानी भर गया। पानी के बीच से ही राहगीर भी गुजरते हुए नजर आए। रात करीब आठ बजे चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने फिर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया। इसके बाद देर रात भी शहर के कई इलाकों में जोरदार बारिश देखी गई। मौसम केंद्र के अनुसार इस सीजन में एक जून से लेकर अब तक 545.8 एमएम बारिश हो चुकी है। हालांकि, यह अभी भी सामान्य से करीब 22 फीसदी कम है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठीक-ठाक बारिश होगी। ऐसे में बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा तापमान, आज भी जाएंगे बादल
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मौसम केंद्र ने मंगलवार को भी बादल छाने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। अगले दो-तीन दिनों तक दिन में रुक-रुक कर बादल छा सकते हैं लेकिन उसके बाद बारिश की संभावना कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले पांच दिनों का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
27 अगस्त - 36 - 26
28 अगस्त - 36 - 26
29 अगस्त - 34 - 27
30 अगस्त - 35 - 27
31 अगस्त - 36 - 27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed