फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After one and a half years Panjab University opening today

इंडिया अनलॉक: डेढ़ साल बाद आज खुलेंगे पंजाब यूनिवर्सिटी के द्वार, आएंगे चार विभागों के विद्यार्थी

Mon, 13 Sep 2021 01:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Sep 2021 01:31 AM IST
सार

छात्रावासों में रहने की व्यवस्था की गई और साथ ही कक्षाओं को सैनिटाइज कराया गया। 

विज्ञापन
After one and a half years Panjab University opening today
पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) के दरवाजे डेढ़ साल बाद सोमवार को छात्रों के लिए खुलने जा रहे हैं। पहले दिन चार विभागों के विद्यार्थियों को बुलाया गया है। इन विभागों में लगभग 1500 विद्यार्थी पढ़ते हैं। 

विज्ञापन

पीयू को उम्मीद है कि पहले दिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी विवि पहुंचेंगे। वहीं छात्रावासों में उनके रहने की व्यवस्था भी कर दी गई है। आवेदन मिलने पर अन्य को भी छात्रावासों में कमरे आवंटित किए जाएंगे। बता दें कि कोरोना के कारण पीयू 20 मार्च 2020 को बंद हो गई थी। उसके बाद से पढ़ाई ऑनलाइन शुरू कर दी गई। 
विज्ञापन


दूसरी लहर के जाने के बाद से मांग उठ रही थी कि पीयू को खोला जाए लेकिन निर्णय नहीं हो पा रहा था। इसके लिए धरना प्रदर्शन आदि किए गए। आखिरकार पीयू को निर्णय लेना पड़ा। 13 सितंबर से चरणवार तरीके से पीयू खोली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले दिन एमएससी अंतिम वर्ष के छात्र आएंगे, जिसमें भौतिक विज्ञान विभाग, रसायन विज्ञान विभाग, यूआईपीएस, डेंटल कॉलेज शामिल हैं। विभागों को भी सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा सफाई व्यवस्था बेहतर रखने को कहा गया है। अधिकारी भी कल ऑफलाइन कक्षाओं का दौरा करेंगे। वहीं, शिक्षक भी ऑफलाइन कक्षाओं के लिए तैयारी करते नजर आए। 
 

छात्रावास के एक कमरे में रहेगा केवल एक ही छात्र

पीयू ने साफ कर दिया है कि कोरोना के कारण छात्रावास के एक कमरे में एक ही छात्र को रखा जाएगा। ऐसे में पीयू बाकी छात्रों को बुलाने में जल्दबाजी नहीं करेगी। वह इन छात्रों के आने के बाद माहौल भांपेगी और उसके बाद अन्य छात्रों को बुलाने पर निर्णय लेगी।

पीयू सामान्य स्थितियों में छात्रावास के एक कमरे में दो से तीन विद्यार्थियों को रखती थी, लेकिन अब हालात अलग हो गए। पीयू के पास 20 छात्रावास हैं। इनमें सात हजार विद्यार्थियों के रुकने की व्यवस्था थी। जानकारों का कहना है कि एक कमरे में जब एक ही छात्र को रखने की व्यवस्था होगी तो फिर कुल क्षमता साढ़े तीन हजार होगी। वर्तमान में 700 से अधिक शोधार्थी पीयू के छात्रावासों में रह रहे हैं। अब पीजी अंतिम वर्ष के लगभग 1500 विद्यार्थी कैंपस में आएंगे। दोनों को मिलाकर 2200 छात्र कैंपस में रहेंगे। बाकी 1300 विद्यार्थियों को पीयू और बुला सकेगी। हालांकि उसके लिए हालात सामान्य होने का इंतजार किया जाएगा।

मेस में बैठकर भोजन कर सकेंगे छात्र
पीयू ने पहले आदेश जारी किए थे कि विद्यार्थी मेस से खाना टिफिन में लेंगे और अपने कमरे में जाकर खाएंगे, लेकिन अब कोरोना से हालात कुछ ठीक हुए तो आदेश बदल गए। अब विद्यार्थी मेस में जाकर खाना खा सकेंगे। बाहर का खाना बंद है, लेकिन छात्र यह मंगवा रहे हैं। आगे भी यह व्यवस्था जारी रह सकती है। वहीं पीयू ने विद्यार्थियों से यह भी कहा है कि छात्रावासों में नाई, धोबी, टेलर की व्यवस्था नहीं मिलेगी।

विभागीय कैंटीन खोलने पर निर्णय लेना बाकी
पीयू ने एमएससी भौतिक विज्ञान विभाग, रसायन विज्ञान, यूआईपीएस, डेंटल कॉलेज के विद्यार्थियों को आने के लिए कहा है। छात्रों का कहना है कि इन विभागों की कैंटीन खोली जानी चाहिए ताकि विद्यार्थियों को खाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। विद्यार्थियों ने पीयू प्रशासन के सामने कई अन्य समस्याएं भी रखी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed