{"_id":"5f91d84e8ebc3e9b89790af9","slug":"after-one-and-a-half-year-all-the-villages-of-haryana-will-have-24-hours-of-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल बाद हरियाणा के सभी गांवों में होगी 24 घंटे बिजली, उद्योगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल बाद हरियाणा के सभी गांवों में होगी 24 घंटे बिजली, उद्योगों को मिलेगी राहत
Fri, 23 Oct 2020 12:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सभी 6841 गांव करीब डेढ़ साल बाद 24 घंटे बिजली शेड्यूल पर आ जाएंगे। चौबीस घंटे शेड्यूल के बाद रोजाना इन गांवों को कम से कम 22 से 24 घंटे बिजली जरूर उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
अभी सूबे के 4750 गांवों में ही यह बिजली शेड्यूल दिया जा रहा है। बिजली निगम ने अब उक्त लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इसके साथ-साथ बिजली कंपनियां लगातार मुनाफे में रहें, इसके लिए भी अफसरों को और बेहतरी के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा बिजली वितरण निगम के मुख्य प्रबंध निदेशक शत्रुजीत कपूर (आईपीएस) ने बताया कि अगले 18 महीनों में प्रदेश के सभी गांवों में 24 घंटे बिजली शेड्यूल शुरू हो जाएगा। बिजली वितरण निगम का 5 वर्ष पहले जहां करीब 80 प्रतिशत लाइनलोस था, अब वह घटकर 20 प्रतिशत के करीब रह गया है। भविष्य में इसे 15 प्रतिशत तक लाने का प्रयास है।
विज्ञापन
हरियाणा बिजली वितरण निगम को जो लाभांश होगा उसका दो प्रतिशत समाज हित में लगाया जाएगा। इसकी शुरुआत आज करीब 20 लाख रुपये की लागत से काछवा गांव में सरदार पटेल नाम से लाइब्रेरी से हुई। इस योजना के तहत आने वाले समय में हरियाणा में प्रतिवर्ष 40 से 50 ऐसी लाइब्रेरियां निगम द्वारा बनाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हरियाणा सरकार द्वारा बिजली के रेट भी कम किए गए हैं। 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ता को 2 रुपये 50 पैसे प्रति यूनिट खर्चा देना होगा और खेती के लिए 10 पैसे यूनिट है। जबकि हरियाणा सरकार द्वारा 4 रुपये प्रति यूनिट बिजली खरीदी जाती है।
उन्होंने बताया कि उद्योग के लिए भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा राहत देने की घोषणा की गई है। जो उद्योग मालिक अतिरिक्त समय में रात को अपना उद्योग चलाएगा उसके लिए 5 रुपये प्रति यूनिट बिजली कम रेट पर दी जाएगी।