{"_id":"15acd37919e2c2deab98d283beac433d","slug":"after-kejriwal-visit-of-punjab-now-congress-in-election-mode-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के दौरे के बाद चुनावी मोड में कांग्रेस, बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के दौरे के बाद चुनावी मोड में कांग्रेस, बनाई रणनीति
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे के बाद कांग्रेस ने भी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। आप के चुनावी अभियान के जवाब में कांग्रेस भी पहले जमीनी स्तर पर वर्करों को लामबंद करेगी।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसके लिए सूबे के बीस सीनियर नेताओं की टीम गठित की है, जो सभी विधानसभा हलकों में जाकर वर्करों के साथ बैठक करेंगे। उनसे फीडबैक लेंगे और उन्हें प्रोत्साहित करेंगे। बैठकों का सिलसिला दस मार्च से शुरू होगा।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के आक्रामक तेवरों के बाद मंगलवार को प्रदेश प्रभारी शकील अहमद और सह प्रभारी हरीश चौधरी ने चंडीगढ़ में प्रदेश के सीनियर नेताओं के साथ बैठक की। इसमें कैप्टन के अलावा अंबिका सोनी, सीएलपी लीडर चरनजीत चन्नी समेत चुनिंदा नेता शामिल थे।
विज्ञापन
इस बैठक में वर्करों को लामबंद करने और प्रोत्साहित करने के फैसले पर मुहर लगाई गई। बैठक में तय किया गया कि वर्करों के साथ मीटिंग की जिम्मेदारी सूबे केबीस सीनियर नेताओं को सौंपी जाएगी। ये लोग वर्करों से सीधे फीडबैक लेंगे। बैठकों में हलका विधायक, हारे कैंडिडेट व टिकट के संभावित दावेदार भी शामिल होंगे।
बैठकों में जल्द से जल्द बूथ कमेटियां गठित करने और पार्टी प्रोग्राम को घर-घर ले जाने केलिए वर्करों को प्रोत्साहित किया जाएगा। पार्टी केरणनीतिकारों का मानना है कि आप की आक्रामक कैंपेन के जवाब में संगठन को मजबूत करना जरूरी हो गया है।
इसलिए बीस नेताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी ताकि वर्करों को जल्द से जल्द सक्रिय किया जा सके। पार्टी की कोशिश रहेगी कि वर्करों का मनोबल बढ़ाया जाए, उन्हें सम्मान दिया जाए और बात कहने का मौका दिया जाए।