फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   After Delhi, Kejriwal wants to do this big thing in Punjab

दिल्ली के बाद अब पंजाब में ये बड़ा काम करना चाहते हैं केजरीवाल

Wed, 26 Oct 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 26 Oct 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
After Delhi, Kejriwal wants to do this big thing in Punjab
केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार बनने पर ट्रांसपोर्ट समेत सभी कारोबारों को राजनीति से मुक्त किया जाएगा।  साथ ही दिल्ली की तर्ज पर वैट समेत अन्य टैक्स कम किए जाएंगे। वह बटाला के एक रिसोर्ट में पार्टी वर्करों, व्यापारियों और उद्यमियों को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


व्यापारियों व उद्यमियों को जोड़ने और उनके लिए अलग चुनावी मेनीफेस्टो तैयार करने में जुटे आम आदमी के राष्ट्रीय कनवीनर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को बटाला पहुंचे। 
विज्ञापन


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केजरीवाल को व्यापारियों और उद्यमियों से मीटिंग करनी थी। केजरीवाल पहले से तय समय 11 बजे के बजाए करीब 1 बजे पहुंचे।  केजरीवाल ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और सीधा मंच पर पहुंचकर संबोधन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय नशे में पूरी तरह डूब चुका है। सरकार आने पर वह नशे का व्यापार और भ्रष्टाचार को पूरी खत्म कर देंगे। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की औद्योगिक शहरों के बंद हुए उद्योग को दोबारा जीवित किया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल के दौरे को लेकर चप्पे-चप्पे परथी पुलिस

After Delhi, Kejriwal wants to do this big thing in Punjab
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

सरकार आने पर सूबे को छोड़कर गए उद्योगों को वापस लाने के लिए विशेष पैकेज दिया जाएगा। इसके अलावा रेत-बजरी माफिया का पंजाब में खात्मा कर दिया जाएगा।  

व्यापार, उद्योग और ट्रांसपोर्ट कारोबार को राजनीति और भ्रष्टाचार से मुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार आने पर वैट और सारे टैक्स दिल्ली की तरह कम किए जांएगे। 

केजरीवाल को पार्टी की बटाला इकाई ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह घुग्गी वडैच, कंवर संधू, सुखपाल सिंह खेहरा, फतेहगढ़ चूड़ियां से आप उम्मीदवार गुरविंदर सिंह शामपुरा, जरनैल सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। 

प्रदर्शनकारी महिलाओं को अधिकारियों ने रास्ते में ही रोका
अरविंद केजरीवाल के दौरे को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस थी। जब पुलिस और सिविल अधिकारियों का पता चला कि कुछ महिलाएं केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन करने आ रही हैं। 

इस पर पुलिस ने महिलाओं को रैली स्थल तक पहुंचने से पहले ही रोक लिया। प्रदर्शनकारी महिलाओं के हाथों में केजरीवाल विरोधी नारों वाली तख्तियां थी। 

प्रदर्शन कर रहीं रंजना भंडारी, शीतल, रजवंत कौर, रंजीत कौर, पूजा शर्मा ने बताया कि वह कांग्रेसी वर्कर हैं। वह नहीं चाहती पंजाब में भी दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार जैसी व्यवस्था हो। इस लिए वह केजरीवाल का विरोध करने पहुंची हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed